1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपक तिजोरी को पत्नी ने निकाला घर से बाहर, तलाक मांगने पर चौंकाने वाला सच आया सामने

दीपक तिजोरी को पत्नी ने निकाला घर से बाहर, तलाक मांगने पर चौंकाने वाला सच आया सामने

 Published : Mar 31, 2017 01:21 pm IST,  Updated : Mar 31, 2017 01:21 pm IST

दीपक तिजोरी इन दिनों अचानक ही सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल वह फिलहाल वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी परेशान चल रहे हैं। हाल ही में खबर आई है कि दीपक को उनकी पत्नी शिवानी ने घर से बाहर निकाल दिया है।

deepak- India TV Hindi
deepak

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता और फिल्मकार दीपक तिजोरी इन दिनों अचानक ही सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल वह फिलहाल वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी परेशान चल रहे हैं। हाल ही में खबर आई है कि दीपक को उनकी पत्नी शिवानी ने घर से बाहर निकाल दिया है। वह पत्नी के साथ गोरेगांव में स्थित एक फ्लैट में रहते थे। पिछले कुछ वक्त से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। एक अंग्रेजी वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक शिवानी ने कोर्ट में केस दर्ज करते हुए दीपक ने तलाक और मेंटेनेंस की मांग की है। लेकिन वहीं दूसरी तरफ कहा जा रहा है कि दीपक यह चुकाने की स्थिति में नहीं हैं।

लेकिन इस दौरान शिवानी और दीपक के बारे में एक चौंकाने वाली बात सामने आई है। दरअसल जो शिवानी, दीपक से तलाक की मांग कर रही हैं असल में वह कानूनन उनकी पत्नी ही नहीं हैं। बता दें कि दीपक, शिवानी के दूसरे पति हैं। उनकी पहले भी एक व्यक्ति से शादी हो चुकी थी, लेकिन शिवानी ने अपने पहले पति से तलाक लिए बिना ही दीपक से शादी कर ली और कानून के मुताबिक उनकी यह शादी मान्य ही नहीं है।

बतौर अभिनेता दीपक ने 'आशिकी', 'जो जीता वही सिकंदर' और 'अंजाम' जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय किया है। उन्होंने बतौर प्रोड्यूसर छोटे पर्दे के लिए कई मिनी सीरीज में भी काम किया है। इसके अलावा वह गुजराती भाषा में भाषा कर चुके हैं।

दीपक तिजोरी ने कई फिल्मों का निर्देशन भी किया है, जिसमें 'फरेब', 'खामोश', 'टॉम डिक एंड फैरी', 'टॉम डिक एंड हैरी-2' जैसी फिल्में शामिल हैं। उनके निर्देशन में बनी पिछले साल रिलीज हुए फिल्म 'दो लफ्जों की कहानी' में रणदीप हुड्डा और काजल अग्रवाल अभिनय करते हुए नजर आए थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन