1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय कुमार ने शेयर किया 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' का पहला पोस्टर

अक्षय कुमार ने शेयर किया 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' का पहला पोस्टर

 Published : Mar 31, 2017 12:18 pm IST,  Updated : Mar 31, 2017 12:18 pm IST

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘टायलेट: एक प्रेम कथा’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में वह अभिनेत्री भूमि पेडनेकर के साथ अभिनय करते हुए नजर आएंगे।

akshay- India TV Hindi
akshay

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘टायलेट: एक प्रेम कथा’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में वह अभिनेत्री भूमि पेडनेकर के साथ अभिनय करते हुए नजर आएंगे। अब उनकी इस फिल्म का पहला पोस्टर जारी कर दिया गया है। अक्षय ने सोशल मीडिया ट्विटर के जरिये इस फिल्म का पोस्टर शेयर किया। इसमें उनकी सह-अभिनेत्री भूमि पेडनेकर भी दिखाई दे रही हैं।

यह फिल्म प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान पर आधारित है। फिल्म स्वतंत्रता दिवस सप्ताह के दौरान प्रदर्शित की जाएगी। अक्षय ने ट्विटर पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “मुझे आपसे यह शेयर करते हुए खुशी हो रही है कि ‘टॉयलेट..’ फिल्म 11 अगस्त 2017 को रिलीज होगी जो एक अनूठी प्रेम कहानी है।“ उन्होंने कहा, “तैयार हो जायें स्वच्छ आजादी के लिए।“ इससे पहले फिल्म में दोनों का लुक सामने आ चुका है।

फिल्म के पोस्टर में अक्षय और भूमि विवाह के परंपरागत पोशाक पहने हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन श्री नारायण सिंह ने किया है। यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी के साथ इस फिल्म की टक्कर इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा के अभिनय से सजी फिल्म से होगी। इम्तियाज अली की फिल्म भी इसी दिन रिलीज होने जा रही है। हालांकि पहले यह फिल्म 2 जून को रिलीज होने वाली थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन