1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पति से तलाक के बाद इतनी बदल गईं दलजीत कौर, करवाया हॉट फोटोशूट

पति से तलाक के बाद इतनी बदल गईं दलजीत कौर, करवाया हॉट फोटोशूट

 Published : Mar 30, 2017 06:23 pm IST,  Updated : Mar 30, 2017 06:59 pm IST

दलजीत कौर इन दिनों सुर्खियों में गई हैं। लेकिन इस बार वह अपने किसी शो को लेकर नहीं बल्कि अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर चर्चा में आ गई हैं। दरअसल हाल ही में दलजीत 25 किलो वजन घटाकर बेहद शानदार ट्रांसफॉर्मेशन किया है। इतना ही नहीं...

Daljit Kaur- India TV Hindi
Daljit Kaur

नई दिल्ली: छोटे पर्दे की लोकप्रिय अदाकारा दलजीत कौर इन दिनों सुर्खियों में गई हैं। लेकिन इस बार वह अपने किसी शो को लेकर नहीं बल्कि अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर चर्चा में आ गई हैं। दरअसल हाल ही में दलजीत 25 किलो वजन घटाकर बेहद शानदार ट्रांसफॉर्मेशन किया है। इतना ही नहीं उन्होंने लव इसरानी के लिए एक फोटोशूट भी करवाया है, जिसे देखकर उनके फैंस तो जरूर हैरान रह जाएंगे। इस तस्वीरों में वह काफी खूबसूरत और पहले ये बिल्कुल अलग दिख रही हैं।

एक अंग्रेजी वेबसाइट से बातचीत के दौरान दलजीत ने अपनी इस फिटने का राज भी खोला। उन्होंने बताया कि वह खाने में चावल की बजाय रोटी ही लेती थीं। इसके अलावा रनिंग और कार्डियो भी किया करती थीं। उन्होंने कहा, सब उनसे कहते थे कि अब वह कभी यंग नहीं दिख सकतीं। लेकिन जब कुछ वक्त के बाद लोगों ने उन्हें ऐसा देखा तो सब हैरान रह गए।

बता दें कि दलजीत ने वर्ष 2009 में अभिनेता शालीन भनोट से शादी की थी, लेकिन दोनों का रिश्ता लंबे वक्त तक नहीं पाया और 2016 में दोनों ने एक दूसरे तलाक लेकर अलग रहने का फैसला कर लिया। इन दोनों का एक बेटा जेडन भी है। दलजीत ने अपने बेटे के साथ भी फोटोशूट करवाया है। उन्होंने अपनी यह तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। अंग्रेजी वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि सिंगल मदर होने पर उन्हें एक ताकत मिलती है। वह काफी अच्छी तरह माता और पिता दोनों की जिम्मेदारी निभा रही हैं।

अगली स्लाइड में देेखें दलजीत की खूबसूरत तस्वीरें:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन