1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: सोनाक्षी, दिलजीत और बादशाह की आवाज में ‘नूर’ के इस गाने पर आप भी झूम उठेंगे

VIDEO: सोनाक्षी, दिलजीत और बादशाह की आवाज में ‘नूर’ के इस गाने पर आप भी झूम उठेंगे

 Published : Mar 30, 2017 03:16 pm IST,  Updated : Mar 30, 2017 03:16 pm IST

सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'नूर' को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हाल ही में उनकी इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। इस बाद फिल्म के पहले गाने 'गुलाबी आंखे' 2.0 के फ्रेश वर्जन में जारी किया गया। अब...

sonakshi noor- India TV Hindi
sonakshi noor

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'नूर' को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हाल ही में उनकी इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। इस बाद फिल्म के पहले गाने 'गुलाबी आंखे' 2.0 के फ्रेश वर्जन में जारी किया गया। अब एक बार फिर फिल्म का पार्टी सॉन्ग 'मूव यॉर लक' रिलीज किया गया है। इस गाने को देख आप भी सोना के साथ थिरकने के लिए मजबूर हो जाएंगे। गाने दिलजीत दोसांझ और सोनाक्षी सिन्हा ने आवाज दी है, वहीं बादशाह ने इसमें रैप भी किया है। इस गाने में सोना पहली बार दिलजीत के साथ दिखाई दे रही हैं।

जहां एक तरफ सोनाक्षी और दिलजीत की आवाज ने इस गाने को बेहतरीन बनाया वहीं बादशाह के रैप ने इसमें पार्टी का तड़का भी लगा दिया है। इस गाने को सुनकर आप इनके साथ जरूर थिरकने लगेंगे।

फिल्म के ट्रेलर में सोनाक्षी का काफी अलग और चुलबुला अंदाज दिखाई दे रहा है। सुन्हिल सिप्पी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सोनाक्षी को दो अलग-अलग तरह की जिंदगी जीते हुए देखा जा सकता है। फिल्म में सोनाक्षी को एक जर्नलिस्ट की भूमिका में दिखाई दे रही हैं। फिल्म में उनका नटखट अंदाज भी दिखता और गंभीर भी। फिल्म की कहानी पाकिस्तानी लेखक सबा इम्तेयाजी के नॉवल ‘कराची-यू आर किलिंग मी’ पर आधारित है। दर्शकों को सोनाक्षी की इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। फिल्म 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन