1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'दीया और बाती हम' के अनस राशिद करने जा रहे हैं 14 साल छोटी लड़की से शादी

'दीया और बाती हम' के अनस राशिद करने जा रहे हैं 14 साल छोटी लड़की से शादी

 Published : Mar 30, 2017 12:39 pm IST,  Updated : Apr 11, 2017 01:07 pm IST

अनस राशिद धारावाहिक 'दीया और बाती हम' से घर-घर में अपनी एक खास पहचान बना चुके हैं। रील लाइफ में एक आदर्श पति के किरदार में नजर आने वाले अनस को अब रियल लाइफ में भी उनकी हमसफर मिल गई है। जी हां, वह जल्द ही शादी के बंधन में बंधन वाले हैं।

anas rashid- India TV Hindi
anas rashid

नई दिल्ली: छोटे पर्दे के जाने माने अभिनेता अनस राशिद धारावाहिक 'दीया और बाती हम' से घर-घर में अपनी एक खास पहचान बना चुके हैं। रील लाइफ में एक आदर्श पति के किरदार में नजर आने वाले अनस को अब रियल लाइफ में भी उनकी हमसफर मिल गई है। जी हां, वह जल्द ही शादी के बंधन में बंधन वाले हैं। अनस का परिवार पिछले लंबे वक्त से उनके लिए एक अच्छी लड़की तलाश कर रहा था और अपनी उनकी यह खोज खत्म हो चुकी है। अनस को अपने लिए हिना के रूप में एक जीवनसाथी मिल चुकी है। हिना इमिग्रेशन सैक्टर में काम करती हैं। एक वेबसाइट संग बातचीत के दौरान अनस ने बताया कि अब वह अपनी जिंदगी में पूरी तरह सेटल हैं और शादी के लिए बिल्कुल तैयार हैं।

अनस ने कहा था कि, "मैं एक सिंपल लड़की से शादी करना चाहता था और हिना बिल्कुल वैसी लड़की है जैसी मुझे चाहिए थी।" अनस ने आगे बताया कि उनकी मां उन्हें सबसे बेहतर जानती हैं और इसीलिए उन्होंने अपने लिए लड़की ढूंढने की जिम्मेदारी भी अपनी मां को ही सौंपी थी। उन्होंने बताया कि, उन्होंने हिना की तस्वीर तब तक नहीं देखी थी जब तक उनका मां ने हिना को अप्रूव नहीं कर दिया। खबरों के अनुसार कहा जा रहा है कि वह पंजाब की रहने वाली हैं। हीना और अनस के बीच उम्र का लंबा फासला है वह अनस से 14 साल छोटी हैं और अभी सिर्फ 24 साल की ही हैं।

अनस ने अपने और घरवालों से कुछ वक्त मांगा है ताकि इस बीच हीना और अनस एक दूसरे को अच्छे से समझ सकें। इसके बाद ही शादी के तारीख निकाली जाएगी। अनस ने एक हफ्ते पहले ही हीना से बात करनी शुरु की है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन