1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बेटे करण की डेब्यू फिल्म के सेट पर सनी देओल कर रहे हैं जमकर मस्ती

बेटे करण की डेब्यू फिल्म के सेट पर सनी देओल कर रहे हैं जमकर मस्ती

 Published : Mar 29, 2017 08:02 pm IST,  Updated : Mar 29, 2017 08:02 pm IST

सनी देओल पिछले कुछ समय से सिनेमाजगत से दूर ही हैं। उन्हें बीते वर्ष लंबे वक्त के बाद उन्हें फिल्म 'घायल वन्स अगेन' में अभिनय करते हुए देखा गया था। हालांकि उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई। अब सनी अपने बेटे करण को लॉन्च कर रहे हैं।

Sunny Deol- India TV Hindi
Sunny Deol

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल पिछले कुछ समय से सिनेमाजगत से दूर ही हैं। उन्हें बीते वर्ष लंबे वक्त के बाद उन्हें फिल्म 'घायल वन्स अगेन' में अभिनय करते हुए देखा गया था। हालांकि उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई। अब सनी अपने बेटे करण को लॉन्च करने जा रहे हैं। सनी देओल के होम प्रोडक्शन में विजेता फिल्म्स के तले बनने जा रही आगामी फिल्म पर अब काम शुरु किया जा चुका है। उन्होंने अपनी इस फिल्म  की शुरुआत के लिए नवरात्रों के खास दिन को चुना। दूसरे नवरात्रे पर फिल्म की शूटिंग शुरु की गई।

फिल्म की शूटिंग खूबसूरती पहाड़ों के बीच हिमाचल प्रेदश मनाली में की जा रही है। सनी देओल ने फिल्म का नाम अपने पिता और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की फिल्म 'ब्लैकमेल' के लोकप्रिय गाने 'पल पल दिल के पास' पर रखा है। सनी ने अपनी इस फिल्म का एक मोशन पोस्टर वेलेंटाइन्स डे के मौके पर सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस 15 सेकंड के पोस्टर में तेज बारीश के बीच दो हाथ मिलते हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में सनी ने कुल्लू की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

करण, देओल परिवार की तीसरी पीढ़ी होंगे जो बॉलीवुड में अभिनय करते हुए दिखाई देंगे। सनी पिछले कई महीनों से इस फिल्म के लिए मनाली में लोकेशन्स की तलाश कर रहे थे। कहा जा रहा है कि फिल्म को और भी ज्यादा रियलिस्टिक दिखाने के लिए सह-कलाकार भी मनाली से ही लिए गए हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन