1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Pics: जुड़वा बच्चों को लेकर घर पहुंचें पिता करण जौहर

Pics: जुड़वा बच्चों को लेकर घर पहुंचें पिता करण जौहर

 Published : Mar 29, 2017 03:48 pm IST,  Updated : Mar 29, 2017 03:48 pm IST

करण जौहर के हाल ही में जुड़वा बच्चों के पिता बनने पर पूरी इंडस्ट्री ने उन्हें खूब बधाइयां दीं। उन्होंने अचानक ये खुशखबरी देकर सभी को चौंका दिया था। अब उनके इन ट्विंस बेबीज़ की तस्वीरें सामने आई हैं। बच्चों की देखभाल के लिए उन्हें जन्म के बाद से...

Karan Johar- India TV Hindi
Karan Johar

नई दिल्ली: बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर के हाल ही में जुड़वा बच्चों के पिता बनने पर पूरी इंडस्ट्री ने उन्हें खूब बधाइयां दीं। उन्होंने अचानक ये खुशखबरी देकर सभी को चौंका दिया था। अब उनके इन ट्विंस बेबीज़ की तस्वीरें सामने आई हैं। दरअसल बच्चों की देखभाल के लिए उन्हें जन्म के बाद से अब तक हॉस्पिटल में ही रखा गया था, लेकिन अब करण उन्हें घर ले आए हैं। करण ने दोनों का नाम अपने पेरेंट्स के नाम यश और रुही रखा है। वह हर रोज अपने इन बच्चो से मिलने के लिए हॉस्पिटल जाते थे, लेकिन इस बार वह दोनों को बच्चों को अपने साथ ही घर ले जाते दिखे।

बच्चों को घर ले जाते हुए करण की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में एक बेबी करण की गोद में नजर आ रहा हैं, वहीं दूसरे बच्चें को उनकी करीबी एक महिला ने गोद लिया हुआ है। हालांकि इन तस्वीरों में दोनों बच्चों के चेहरे नजर नहीं आ रहे हैं।

बता दें कि करण जौहर सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों के सिंगल फादर बन गए हैं। करण जौहर के घर में ये खुशी पिछले महीने की 7 तारीख को ही आ गई थी। लेकिन करण ने ये खबर लोगों से छिपाकर रखी थी। जैसे ही इन बच्चों को नाम बीएमसी में रजिस्टर हुआ ये खबर आम हो गई।

वैसे सेरोगेसी से माता-पिता बनना बॉलीवुड में कोई नई बात नहीं हैं। करण से पहले पिछले साल तुषार कपूर भी सेरोगेसी से पिता बन चुके हैं। उनके अलावा शाहरुख खान के तीसरे बेटे अबराम भी सेरोगेसी से हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन