1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अफेयर्स को लेकर सुर्खियां बटोरने वाले बिपाशा और राणा दग्गुबती ने आमने सामने आने पर किया ऐसा

अफेयर्स को लेकर सुर्खियां बटोरने वाले बिपाशा और राणा दग्गुबती ने आमने सामने आने पर किया ऐसा

 Published : Mar 29, 2017 02:01 pm IST,  Updated : Mar 29, 2017 02:01 pm IST

बिपाशा बसु अब करण सिंह ग्रोवर संग सात फेरे ले चुकी हैं और अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश हैं। लेकिन इससे पहले उनका नाम कई सितारों के जुड़ चुका है। इन्हीं में से एक अभिनेता राणा दग्गुबती भी हैं। इन दोनों को हिट सॉन्ग 'ती अमो' में साथ देखा गया था...

bipasha- India TV Hindi
bipasha

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु अब करण सिंह ग्रोवर संग सात फेरे ले चुकी हैं और अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश हैं। लेकिन इससे पहले उनका नाम कई सितारों के जुड़ चुका है। इन्हीं में से एक अभिनेता राणा दग्गुबती भी हैं। इन दोनों को हिट सॉन्ग 'ती अमो' में साथ देखा गया था, इसके बाद से दोनों के रोमांस की खबरें मीडिया में आने लगी थीं। हालांकि राणा दग्गुबती ने इस पर सफाई देते हुए इन्हें सिर्फ अफवाह बताया था। लेकिन हाल ही में दोनों को फिर एक इवेंट में देखा गया। यहां इन्हें एक दूसरे के सामने देखकर ऐसा लग रहा था कि दोनों एक दूसरे को जानते ही नहीं हैं और इग्नोर करते हुए निकल गए।

एक अंग्रेजी वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में बिपाशा एक चैरिटी इवेंट के लिए हैदराबाद पहुंची थीं। इस दौरान राणा दग्गुबती और बिपाशा का आमना-सामना हुआ, लेकिन दोनों एक दूसरे से मिलने की बजाए इग्नोर करते हुए निकल गए। पूरे इवेंट के दौरान दोनों ने एक दूसरे से दूरिया बनाकर रखीं।

बता दें कि बिपाशा को लंबे समय से किसी फिल्म में नहीं देखा गया है। वहीं राणा दग्गुबती हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'द गाजी अटैक' में मुख्य किरदार निभाते हुए दिखाई दिए थे। इसके अलावा वह सुपरहिट फिल्म 'बाहुबली: द कन्क्लूजन' में भी नजर आने वाले हैं। दर्शकों को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है, फिल्म 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन