1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब कंगना रनौत का नाम सुनते ही करण जौहर ने की ऐसी बात

जब कंगना रनौत का नाम सुनते ही करण जौहर ने की ऐसी बात

 Published : Mar 29, 2017 06:18 pm IST,  Updated : Mar 29, 2017 06:18 pm IST

करण जौहर और अभिनेत्री कंगना रनौत के बीच पिछले कुछ वक्त से काफी तकरार चल रही है। दरअसल कुछ वक्त पहले कंगना ने करण पर भाई-भतीजावाद का आरोप लगाया था। इसके बाद से दोनों का एक दूसरे पर वार जारी है। हाल ही में करण ने...

karan- India TV Hindi
karan

मुंबई: बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर और अभिनेत्री कंगना रनौत के बीच पिछले कुछ वक्त से काफी तकरार चल रही है। दरअसल कुछ वक्त पहले कंगना ने करण पर भाई-भतीजावाद का आरोप लगाया था। इसके बाद से दोनों का एक दूसरे पर वार जारी है। हाल ही में करण ने एक इवेंट शो के दौरान कंगना का नाम सुनकर कहा कि अब वह यहां से भाग जाएंगे। अभिनेत्री और फिल्मनिर्माता के बीच हुए शीत युद्ध ने फिल्म इंडस्ट्री में भाई-भतीजावाद पर बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था।

उस्ताद अमजद अली खान की किताब ‘मास्टर ऑन मास्टर्स किताब’ के लोकार्पण के मौके पर पहुंचे करण जौहर ने सुहेल सेठ के साथ काफी हंसी-मजाक किया। जब सुहेल ने फिल्म निर्माता की तारीफ करते हुए कहा कि वह अपनी उम्र (44 साल) के नहीं लगते हैं तब करण ने कहा कि वह उनसे कुछ नम्र बातें सुनकर सम्मानित महसूस कर रहे हैं।

इस पर सुहेल का कहना था कि वह घृणा की राजनीति में विश्वास नहीं करते हैं और प्यार को सबसे अच्छा गुण मानते हैं। करण ने इसके बाद सुहेल से पूछा कि वह कौन हैं और सुहेल का जवाब था, “कंगना।“ इस पर करण ने हंसते हुए कहा कि तब तो वह यहां से भाग रहे हैं।

टीवी चैट शो के दौरान कंगना ने जौहर को भाई-भतीजाबाद का झंडाबरदार कर दिया था। किताब पर चर्चा से पहले उन्होंने मजाक करते हुए खुद को द नेपोटिज्म मैन बताया। हाल ही में पिता बने करण जौहर ने कहा कि उनके बच्चे अच्छा संगीत सुनते हुए बड़े होंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन