1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. यह लड़की लेगी कपिल शर्मा शो में सुनील ग्रोवर की जगह

यह लड़की लेगी कपिल शर्मा शो में सुनील ग्रोवर की जगह

 Published : Mar 30, 2017 11:44 am IST,  Updated : Mar 30, 2017 12:54 pm IST

कपिल शर्मा अपने सह-कलाकार सुनील ग्रोवर के बीच हुई लड़ाई के बाद सुनील ने उनके साथ 'द कपिल शर्मा शो' की शूटिंग करने से साफ इंकार कर दिया है। इसके बाद अब खबर आई है कि शो में नई एंट्री होने जा रही है।

Kapil sharma Show- India TV Hindi
Kapil sharma Show

नई दिल्ली: स्टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने सह-कलाकार सुनील ग्रोवर से विवाद के बाद से ही सुर्खियों में छाए हुए हैं। फ्लाइट में दोनों हस्तियों के बीच हुई लड़ाई के बाद सुनील ने उनके साथ 'द कपिल शर्मा शो' की शूटिंग करने से साफ इंकार कर दिया है। उनके साथ ही शो में नानी का किरदार निभाने वाले अली असगर और चंदू चायवाले की भूमिका में नजर आने वाले चंदन प्रभाकर ने भी कपिल का साथ छोड़ दिया। इसके बाद अब खबर आई है कि शो में नई एंट्री होने जा रही है। यह नया कलाकार कोई और नहीं बल्कि जाने माने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव हैं। राजू को हाल ही में प्रसारित हुए एक एपिसोड में भी दर्शकों को गुदगुदाते हुए देखा गया था।

अब राजू का कहना है कि उनके एपिसोड को काफी पसंद किया गया था और दर्शक उन्हें दोबारा शो में देखना चाहते हैं। शो के निर्माताओं को भी उनका परफोर्मेंस पसंद आया था। एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि, वह आगे के एपिसोड के लिए शूटिंग शुरु कर चुके हैं। उन्होंने अब अगले एपिसोड में शो का हिस्सा बनकर काम करेंगे कोई गेस्ट बनकर नहीं।

Kapil sharma Show
Kapil sharma Show

खबरों के अनुसार कपिल के इस शो में अभिनेता और कॉमेडियन जॉनी लीवर की बेटी जैमी लीवर भी शो की नई कलाकार के रूप में एंट्री करने वाली हैं। ऐसा भी कहा जा रहा है कि उन्होंने बुधवार को नए एपिसोड के लिए शूट भी किया है। बता दें कपिल और जैमी फिल्म 'किस किस प्यार करूं' में नजर आ चुके हैं।

अगली स्लाइड में भी पढ़े:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन