1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत बनाम जिम्बाब्वे टी20 मैच टीवी और मोबाइल पर कैसे देखें LIVE, जियो हॉट स्टार पर नहीं दिखेंगे

भारत बनाम जिम्बाब्वे टी20 मैच टीवी और मोबाइल पर कैसे देखें LIVE, जियो हॉट स्टार पर नहीं दिखेंगे

 Published : Jul 22, 2026 03:53 pm IST,  Updated : Jul 22, 2026 04:01 pm IST

भारत बनाम जिम्बाब्वे टी20 सीरीज का पहला मैच 23 जुलाई को खेला जाएगा। इससे पहले ये जरूर जान लीजिए कि मुकाबले को आप टीवी और मोबाइल पर लाइव कैसे देख पाएंगे। मैच भारतीय समय अनुसार शाम साढ़े चार बजे से शुरू हो जाएगा।

shreyas iyer and sikandar raza- India TV Hindi
श्रेयस अय्यर और सिकंदर रजा Image Source : AFP

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का आगाज अब से कुछ ही घंटे बाद हो जाएगा। सीरीज के तीन मैच चार दिन में ही खेल लिए जाएंगे। पहला मुकाबला 23 जुलाई को हरारे में खेला जाएगा। इसके लिए तैयारी करीब ​करीब पूरी हो चुकी है। इस वक्त रणनीति बनाने का काम हो रहा है। इस बीच अगर आप अपने टीवी और मोबाइल पर लाइव मैच देखना चाहते हैं तो अभी से जान लीजिए कि ये मुकाबले आप कैसे और कहां देख पाएंगे। ये बात ध्यान रखिएगा कि मैच स्टार स्पोर्ट्स या जियो हॉट स्टार पर नहीं आएंगे। 

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम जिम्बाब्वे के ​खिलाफ टी20 सीरीज में उतरने जा रही है। पिछली बार से टीम काफी बदली हुई नजर आ रही है। जहां एक ओर श्रेयस अय्यर अपनी कप्तानी में पहली जीत तलाश कर रहे हैं, वहीं युवा अपनी जगह पक्की करने की कोशिश में जुटेंगे। भारतीय टीम इस वक्त टी20 में अच्छा नहीं खेल पा रही है। पहले उसे आयरलैंड ने हराया और उसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ा था। अब उम्मीद की जा रही है कि टीम जीत की पटरी पर लौट आएगी। 

टीवी और मोाबाइल पर कैसे लाइव देख पाएंगे भारत बनाम जिम्बाब्वे सीरीज के मैच

इस बीच मैच के लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट की बात की जाए तो टीवी पर आप ये मैच Unite8 के स्पोर्ट्स चैनल पर देख पाएंगे। साथ ही अगर आप मोबाइल या फिर स्मार्ट टीवी पर एप के माध्यम ये मैच देखना चाहते हैं तो उसके लिए फैन कोड पर जाना होगा। ये बात ध्यान रखिएगा कि स्टार स्पोर्ट्स, जियो हॉट स्टार के अलावा सोनी लिव और सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर मैच नहीं दिखाई देंगे। अभी तक यही जानकारी है। इसके साथ ही आप डीडी स्पोर्ट्स पर भी मैच देख सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपके पास डीडी फ्री डिश का कनेक्शन होना चाहिए।

भारत बनाम जिम्बाब्वे सीरीज के मैच भारतीय समय अनुसार शाम साढ़े चार बजे शुरू होंगे

इतना ही नहीं, मैच का टाइम का भी आपको ख्याल रखना होगा। वैसे तो भारत के टी20 मैच ज्यादातर शाम को सात या फिर साढ़े सात बजे से शुरू होते हैं, लेकिन सीरीज चूंकि जिम्बाब्वे में हो रही है, इसलिए भारतीय समय अनुसार शाम चार बजे टॉस होगा और उसके आधे घंटे बाद यानी साढ़े चार बजे से मैच शुरू हो जाएगा। जो देर शाम करीब आठ बजे तक खत्म हो जाएगा। यानी अगर आप पुराने वाले वक्त पर मैच देखने जाएंगे तो हो सकता है कि आपका मैच छूट जाए। 

जिम्बाब्वे T20Is के लिए भारत की टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेट कीपर), प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, रवि बिश्नोई। 

भारत T20Is के लिए जिम्बाब्वे की टीम: सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, तनाका चिवांगा, बेन करन, ब्रैड इवांस, वेस्ली मधेवेरे, तदिवनाशे मारुमानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजरबानी, डियोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, न्यूमैन न्यामहूरी, मिल्टन शुम्बा, तफाद्जवा त्सिगा।

यह भी पढ़ें 

आईसीसी रैंकिंग में शुभमन गिल बाल- बाल चूके, रोहित शर्मा और विराट कोहली को भी रेटिंग में फायदा

मयंक यादव की वापसी पर रहेगी नजर, अशोक शर्मा की रफ्तार का टेस्ट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल