अपने दैनिक जीवन में आपने ग्रॉसरी और फूड डिलीवरी ब्वॉयज़ को जद्दोजहद करते तो देखा ही होगा। गर्मी, सर्दी और बारिश कैसा भी समय हो ये एजेंट्स हर परिस्थिति में आपकी जरूरत की चीजों को समय पर पहुंचाने का काम करते हैं। ऐसे में उनको आराम के लिए काफी कम समय ही मिलता है। मगर, पटना का एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें डिलीवरी ब्वॉयज़ के लिए बनाए गए स्पेशल एसी लाउंज को दिखाया गया है, जहां वे बैठ सकते हैं, आराम कर सकते हैं और अपने फोन चार्ज कर सकते हैं। इस पहल की सोशल मीडिया पर कई लोगों ने तारीफ की है।
इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @Bihar_se_hai नामक हैंडल से शेयर किया गया है। कंटेंट क्रिएटर ने कहा कि बिहार की सकारात्मक कहानियों पर अक्सर उतना ध्यान नहीं दिया जाता जितना मिलना चाहिए। उन्होंने लिखा, 'ये पोस्ट वायरल नहीं होंगी, क्योंकि ये उन लोगों के विचारों से मेल नहीं खातीं जो बिहार को बदनाम करना चाहते हैं।' वीडियो में एक छोटी इमारत दिखाई दे रही है जिसके बाहर एक बोर्ड लगा है जिस पर लिखा है, '24/7 गिग वर्कर का एसी लाउंज।' आगे उन्होंने कहा, 'मौसम की भीषण गर्मी में कामगारों को संघर्ष करते देखना वाकई दुखद है। यह जगह ज़ोमैटो, स्विगी और रैपिडो के उन साझेदारों के लिए बनाई गई है जो लगातार यात्रा करते रहते हैं।'
एसी लाउंज की दिखाईं सुविधाएं
इसके बाद कंटेंट क्रिएटर ने लाउंज के अंदर उपलब्ध सुविधाओं का प्रदर्शन किया। वे बोले कि, 'आखिरकार उन्हें आराम करने, साफ पानी पीने और अपने फोन चार्ज करने के लिए एक जगह मिल गई है।' लाउंज में एयर कंडीशन, पीने का पानी, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट और गद्देदार बैठने की व्यवस्था है। अंदर लगे पोस्टरों पर लिखा है, 'आराम करें, ऊर्जा भरें, तरोताजा हों, सम्मान करें और धन्यवाद! डिलीवरी पार्टनर, आप ही इसे संभव बनाते हैं।'
यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो को देखने के बाद इस पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा कि, 'बिहार सरकार की यह बहुत अच्छी पहल है। आइए इस खबर को फैलाएं ताकि यह सभी डिलीवरी पार्टनर्स तक पहुंच सके।'
दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'यह आश्चर्यजनक है।'
तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'देखते हैं कब तक चलता है।'
चौथे यूजर ने लिखा कि, 'बाहर अच्छी चीजें नहीं बिकतीं, क्योंकि एक अच्छी चीज के बदले 10 खराब चीजें होती हैं।'
पांचवें यूजर ने लिखा कि, 'बहुत सुंदर लाउंज है एकदम अंतरराष्ट्रीय प्रकार का।'
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें -