Published : Jul 22, 2026 04:22 pm IST, Updated : Jul 22, 2026 04:22 pm IST
1/6Image Source : pixabay
ग्रहों की चाल बदलने का प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है, जो सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही तरह का हो सकता है। ऐसा ही एक बदलाव जुलाई 2026 के अंत में होना जा रहा है, जब शुक्र ग्रह अपना नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को सुख-सुविधा, प्रेम, धन, वैभव, कला और भौतिक सुखों का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी शुक्र अपनी राशि या नक्षत्र बदलते हैं, तो उसका असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलता है। वहीं, इस गोचर का सबसे ज्यादा लाभ 4 राशियों को मिल सकता है।
2/6Image Source : pinterest
द्रिक पंचांग के अनुसार, 29 जुलाई 2026 को शुक्र पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र से निकलकर उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, यह नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से शुभ साबित हो सकता है। इस दौरान करियर में तरक्की, आर्थिक स्थिति में सुधार, व्यापार में लाभ और पारिवारिक जीवन में खुशियां आने के संकेत हैं। आइए जानते हैं किन 4 राशियों को इस गोचर से सबसे अधिक फायदा मिलने की संभावना है।
3/6Image Source : pixabay
वृषभ राशि के स्वामी शुक्र हैं, इसलिए यह नक्षत्र परिवर्तन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। लंबे समय से अटके काम पूरे होने लगेंगे और कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का उचित फल मिल सकता है। नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारियां या पदोन्नति मिलने के योग बनेंगे। कारोबार में नए अवसर मिल सकते हैं और लाभ बढ़ने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी और जीवनसाथी के साथ संबंध पहले से बेहतर हो सकते हैं। अविवाहित लोगों के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है।
4/6Image Source : pixabay
शुक्र का उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश सिंह राशि के लोगों के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व में निखार ला सकता है। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं, उन्हें अच्छे अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में नई डील या प्रोजेक्ट से लाभ होने के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और पुराने निवेश अच्छा रिटर्न दे सकते हैं। परिवार में सम्मान बढ़ेगा और घर या वाहन खरीदने की योजना भी बन सकती है।
5/6Image Source : pixabay
कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय नए अवसर लेकर आ सकता है। सरकारी काम पूरे होने की संभावना है और नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। विदेश से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। व्यापार में नई योजनाएं लाभ दिला सकती हैं, जबकि खर्चों पर नियंत्रण रहने से बचत बढ़ेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा और विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं व नई स्किल सीखने में सफलता मिलने के संकेत हैं।
6/6Image Source : pixabay
तुला राशि के स्वामी भी शुक्र हैं, इसलिए यह नक्षत्र परिवर्तन राहत और प्रगति का संकेत माना जा रहा है। आय के नए स्रोत बनने की संभावना है और आर्थिक दबाव कम हो सकता है। नौकरी में आपके काम की सराहना होगी, जबकि व्यापार में पुराने ग्राहक दोबारा जुड़ सकते हैं। रुका हुआ धन वापस मिलने के भी योग हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी। फैशन, मीडिया, डिजाइन और क्रिएटिव क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभदायक साबित हो सकता है।