रणबीर कपूर-आलिया भट्ट कुंभ के लिए रवाना, 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर होगी बड़ी अनाउंसमेंट
बॉलीवुड कपल रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) जल्द 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म में साथ नज़र आएंगे। फिल्म में उनके अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी हैं।

आपको बता दें कि कि अमिताभ और आलिया ने एक मैप शेयर किया था, जिसमें प्रयागराज हाइलाइट हो रहा था, लेकिन उन्होंने जल्द इस पोस्ट को डिली़ट कर दिया था।
आलिया ने ट्वीट कर अपने फैंस को कहा है कि वो सबसे रात 7.30 बजे मिलेंगी।
अमिताभ ने ट्वीट किया- ''कुंभ 2019 में एक अद्भुत कहानी की शुरुआत होगी। अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।''
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में अमिताभ ब्रम्हा के रोल में नज़र आएंगे। फिल्म में नागार्जुन का स्पेशल अपीयरेंस है और वो भगवान विष्णु के रोल में दिख सकते हैं। मौनी रॉय की निगेटिव रोल में होने की चर्चा है।
Also Read:
Romeo Akbar Walter Trailer: जॉन अब्राहम-जैकी श्रॉफ की स्पाई थ्रिलर फिल्म करती है एंटरटेन
विक्की कौशल ने शूजीत सरकार की 'उधम सिंह' में इरफान खान की ली जगह, अंदर पढ़ें डिटेल्स
कार्तिक-कृति की 'लुका-छुपी' की ताबड़तोड़ कमाई जारी, अभी तक कमा चुकी है इतने करोड़