1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'ऐ दिल है मुश्किल' देख आमिर ने रणबीर के बारे में कही ये बात

'ऐ दिल है मुश्किल' देख आमिर ने रणबीर के बारे में कही ये बात

रणबीर कपूर हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल‘ में अभिनय करते हुए नजर आए हैं। इस फिल्म में उनके किरदार को दर्शकों से खूब सराहना हासिल हो रही है। सुपरस्टार आमिर खान फिल्म में...

ranbir- India TV Hindi
ranbir

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल‘ में अभिनय करते हुए नजर आए हैं। इस फिल्म में उनके किरदार को दर्शकों से खूब सराहना हासिल हो रही है। सुपरस्टार आमिर खान फिल्म में रणबीर के अभिनय से बेहद प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि रणबीर एक बेहतरीन अभिनेता हैं। आमिर ने ट्विटर पर करण जौहर की फिल्म की प्रशंसा करते हुए कहा, "फिल्म 'ऐ दिल..' अभी अभी देखी। करण ने बेहतरीन फिल्म बनाई है। ऐश्वर्या, रणबीर और अनुष्का ने कमाल का अभिनय किया है। रणबीर बेहतरीन अभिनेता हैं।"

इसे भी पढ़े:-

'ऐ दिल है मुश्किल' में एश्वर्या राय बच्चन, अनुष्का शर्मा और पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान भी मुख्य भूमिकाएं निभाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं बॉक्स ऑफिस पर अभिनेता व फिल्म निर्माता अजय देवगन की फिल्म 'शिवाय' और करण की 'ऐ दिल है मुश्किल' एक ही दिन शुक्रवार को रिलीज हुई है। इस फिल्म का निर्माण फॉक्स स्टार स्टूडियो और धर्मा प्रोडक्शन ने किया है।

अजय की ‘शिवाय’ को दर्शकों और फिल्म समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया हासिल हो रही है। अजय ने अपनी इस फिल्म के लिए काफी मेहनत की है। उन्होंने इसमें अभिनय करने के साथ वह इसके निर्देशक भी हैं। इतना ही नहीं वह इस फिल्म के सह-निर्माता भी हैं।

Latest Bollywood News