1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऐश्वर्या राय बच्चन पर की गई टिप्पणी को लेकर रणबीर ने दी सफाई

ऐश्वर्या राय बच्चन पर की गई टिप्पणी को लेकर रणबीर ने दी सफाई

 Published : Oct 29, 2016 06:23 pm IST,  Updated : Oct 29, 2016 06:23 pm IST

मुंबई: अभिनेता रणबीर कपूर ने 'ऐ दिल है मुश्किल' फिल्म की अपनी सहकलाकार ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर एक इंटरव्यू में की गयी अपनी एक टिप्पणी पर सफाई दी है और कहा कि वह उनका

Ranbir said about a comment on aishwariya bachchan- India TV Hindi
Ranbir said about a comment on aishwariya bachchan

मुंबई: अभिनेता रणबीर कपूर ने 'ऐ दिल है मुश्किल' फिल्म की अपनी सहकलाकार ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर एक इंटरव्यू में की गयी अपनी एक टिप्पणी पर सफाई दी है और कहा कि वह उनका सम्मान करते हैं। उन्होंने फिल्म में अपने और ऐश्वर्या के बीच अंतरंग दृश्यों को लेकर एक रेडियो इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें इतनी शर्म महसूस हुई कि उनके हाथ कांप रहे थे और उन्हें ऐश्वर्या के गाल छूने में भी झिझक हो रही थी।

अभिनेता ने कहा था कि ऐश्वर्या ने तब उनसे कहा कि वह ऐसा ठीक से करें क्योंकि वे आखिर में कलाकार हैं। रणबीर ने फिर कहा, तभी मैंने सोचा, कभी ऐसा मौका नहीं मिलेगा, इसलिए मैंने भी मौके पर चौका मार दिया। अब अभिनेता ने एक बयान में कहा कि उनकी टिप्पणी को खराब तरीके से लिया गया।

रणबीर ने कहा कि उन्हें दुख है कि हल्के फुल्के अंदाज में की गयी बातचीत को संदर्भ से बढ़ा चढ़ाकर और सनसनीखेज तरीके से पेश किया गया। 34 वर्षीय अभिनेता ने कहा, ऐश्वर्या इतनी शानदार अभिनेत्री हैं और पारिवारिक मित्र भी हैं। वह भारत की सबसे प्रतिभाशाली एवं सम्मानित महिलाओं में से एक हैं। मैं ऐ दिल है मुश्किल में योगदान देने के लिए हमेशा उनका आभारी रहूंगा। मैं ऐसा कुछ कहकर उनका अपमान नहीं कर सकता।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन