1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणबीर कपूर ने ऐसा क्या किया कि हो गई 7 दिन की जेल !

रणबीर कपूर ने ऐसा क्या किया कि हो गई 7 दिन की जेल !

अभिनेता रणबीर कपूर को 7 दिन तक जेल में रहना पड़ेगा। जी हां 7 दिन तक रणबीर को भोपाल की जेल में ही रातें काटनी पड़ेंगी।

ranbeer kapoor- India TV Hindi
ranbeer kapoor

भोपाल:  अभिनेता रणबीर कपूर को 7 दिन तक जेल में रहना पड़ेगा। जी हां 7 दिन तक रणबीर को भोपाल की जेल में ही रातें काटनी पड़ेंगी। लेकिन रणबीर के फैंस निराश ना हों, ये कोई चिंता की बात नहीं है, ना ही रणबीर कपूर ने ऐसा कोई काम किया है जिसकी सजा उन्हें सजा मिली है। दरअसल रणबीर कपूर ये सब रियल नहीं रील लाइफ में करने वाले हैं, रणबीर संजय दत्त की बायोपिक के लिए जेल में शूटिंग करेंगे। शूटिंग के लिए रणबीर भोपाल पहुंच चुके हैं और 12 मार्च तक रणबीर कपूर के साथ निर्देशक राजू हिरानी, परेश रावल और अभिनेता संजय भोपाल में रुककर ही फिल्म की शूटिंग करेंगे। भोपाल की जेल को मुंबई जेल के रूप में बदल दिया गया है।

साल 1993 में संजय दत्त गैरकानूनी हथियार रखने के जुर्म में गिरफ्तार हुए थे। उन्हें ऑर्थर रोड जेल में रखा गया था। एक 56 राइफल जैसे खतरनाक हथियार रखने और उसे नष्ट करने के जुर्म में दोषी करार दिया गया था जिसके बाद उन्हें 5 साल की कड़ी सजा हुई थी।

रणबीर इस फिल्म के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हाल ही में लोग उन्हें संजय दत्त की हेयर स्टाइल में देखकर चौंक गए थे। रणबीर की एक तस्वीर जारी हुई थी जिसमें वो हुबहू संजय दत्त लग रहे थे।

ranbeer sanjay

 

Latest Bollywood News