'शमशेरा' के अलावा रणबीर जल्द ही अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी नज़र आएंगे।
शमशेरा के सेट से लीक हुई रणबीर कपूर की फोटो
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर जल्द ही 'शमशेरा' फिल्म में नज़र आने वाले हैं। उन्होंने शूटिंग शुरू कर दी है और सेट से उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर लीक हो रही है। रणबीर कपूर ब्लैक कलर के आउटफिट में नज़र आ रहे हैं। खबरों की मानें तो रणबीर इस मूवी में डकैत की भूमिका निभा रहे हैं।
इससे पहले भी रणबीर की 'शमशेरा' के सेट से कुछ फोटोज लीक हुई थीं, जिसमें वो ग्रामीण युवक के अवतार में दिखाई दिए थे।
'शमशेरा' के अलावा रणबीर जल्द ही अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी नज़र आएंगे। इसमें आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें रणबीर जल्द ही दीपिका पादुकोण के साथ लव रंजन की फिल्म में नज़र आएंगे। दोनों ने 'बचना ऐ हसीनो', 'ये जवानी है दीवानी' और 'तमाशा' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। ये एक रोमांटिक-कॉमेडी मूवी होगी।