1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Mardaani 2 Trailer Review: रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 2' रेप और मर्डर मिस्ट्री पर आधारित है

Mardaani 2 Trailer Review: रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 2' रेप और मर्डर मिस्ट्री पर आधारित है

 Published : Nov 14, 2019 12:11 pm IST,  Updated : Nov 14, 2019 12:11 pm IST

रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 2' 13 दिसंबर 2019 को रिलीज होगी।

Mardaani 2 | Official Trailer- India TV Hindi
मर्दानी 2 का ट्रेलर रिलीज Image Source :

Mardaani 2 Trailer Review: रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 2' का ट्रेलर आ गया है। इस बार फिल्म की कहानी एक लड़की के रेप और मर्डर पर आधारित है, जिसकी जांच का जिम्मा मिला है शिवानी शिवाजी राय यानी रानी मुखर्जी को। उस कातिल और रेपिस्ट का पता लगाना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि कोटा में बहुत सारे बच्चे पढ़ने आते हैं और उसका असर बच्चों पर भी होता। 

शिवानी शिवाजी राय पूरी कोशिश करती है कि रेपिस्ट का पता चल जाए, लेकिन उसके लिए ये राह आसान नहीं है। उसे भी रेप और मर्डर की धमकी मिलती है साथ ही रेपिस्ट उसे मैसेज करके कहता है कि आज भी वो बंदी उठाएगा हिम्मत हो तो रोककर दिखाओ। शिवानी शिवाजी कैसे ये जिम्मेदारी पूरी करती है ये फिल्म देखकर पता चलेगा। 

बात करें फिल्म के डायलॉग और रानी की एक्टिंग की तो ये पिछली फिल्म की तरह ही शानदार है। लेकिन एक बात जो खटकी वो ये कि इस कहानी का ट्रीटमेंट बिल्कुल पहली फिल्म की तरह ही है। यानी कि शिवानी शिवाजी राय को पिछली फिल्म में भी फोन पर धमकी मिलती थी और वो डील करती थी और इस बार भी वही हो रहा है। पिछली बार मामला लड़कियों की किडनैपिंग का था और इस बार रेप और मर्डर का। फिल्म का ट्रीटमेंट थोड़ा अलग होता तो शायद ये फिल्म ज्यादा बेहतर हो पाती। खैर ये तो सिर्फ ट्रेलर है और पिक्चर अभी बाकी है तो कुछ भी कहना थोड़ी जल्दबाजी होगी।

रानी के फैन्स उनकी कमबैक फिल्म से बहुत खुश हैं, लोगों को फिल्म का ट्रेलर खूब पसंद आ रहा है। वो तो अभी से फिल्म को 2019 की बेस्ट फिल्म बता रहे हैं। 

गोपी पुथरण के निर्देशन में बनी यह फिल्म 13 दिसंबर 2019 को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन