1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दोस्ताना 2: शूटिंग शुरू करने से पहले कार्तिक आर्यन ने करण जौहर का पैर छूकर लिया 'आशीर्वाद'

दोस्ताना 2: शूटिंग शुरू करने से पहले कार्तिक आर्यन ने करण जौहर का पैर छूकर लिया 'आशीर्वाद'

 Published : Nov 09, 2019 02:02 pm IST,  Updated : Nov 09, 2019 02:18 pm IST

'पति पत्नी और वो' स्टार कार्तिक आर्यन अपनी अगली फिल्म दोस्ताना 2 की शूटिंग शुरू करने वाले हैं।

करण जौहर- India TV Hindi
करण जौहर

'पति पत्नी और वो' स्टार कार्तिक आर्यन अपनी अगली फिल्म दोस्ताना 2 की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। शूटिंग शुरू करने से पहले कार्तिक ने फिल्म के डॉयरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर से आशीर्वाद लिया। एक्टर और डॉयरेक्टर की ये फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस फोटो में कार्तिक, करण के पैर छूते नजर आ रहे हैं। कार्तिक यह बात भली भांति जानते हैं कि फिल्म की शुरुआत कैसे करनी चाहिए।

करण जौहर
करण जौहर

इस तस्वीर को कार्तिक आर्यन ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है। तस्वीर शेयर करते कार्तिक आर्यन ने प्यारा सा कैप्शन लिखा है, "मां दा लाडला चंडीगढ़ निकल गया। दोस्ताना 2।" कार्तिक ने लिखा, "ये धर्मा का रिवाज है जिसे हर वो एक्टर को करना चाहिए जो धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म शुरू करने जा रहा है।"

कार्तिक आर्यन के  ट्वीट पर करण जौहर ने जवाब देते हुए कहा है। करण जौहर ने लिखा, "हाहाहाहा... ये सब बकवास है। मुझे बूढ़ा होने का एहसास बंद करो। इस तस्वीर में करण जौहर व्हाइट स्वेटशर्ट और ब्लैक पैंट पहने नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कार्तिक आर्यन ने रेड कलर की हुडी और ब्लू जींस पहना है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन