A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आज मुंबई में स्कूल के बच्चों से मिलेंगे रणबीर और कटरीना

आज मुंबई में स्कूल के बच्चों से मिलेंगे रणबीर और कटरीना

रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ अपनी आने वाली फिल्म ‘जग्गा जासूस’ के प्रमोशन के लिए रविवार सुबह कई स्कूली बच्चों से मुलाकात करने वाले हैं।

ranbir katrina- India TV Hindi
Image Source : PTI ranbir katrina

मुंबई: रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ अपनी आने वाली फिल्म ‘जग्गा जासूस’ के प्रमोशन के लिए रविवार सुबह कई स्कूली बच्चों से मुलाकात करने वाले हैं। दोनों कलाकार रविवार सुबह मुंबई के कई स्कूलों में जाएंगे और कक्षा 5 से लेकर 12वीं तक के बच्चों से मिलेंगे। यह मुलाकात मुंबई स्थित बांद्रा के सेंट एंड्रयूज सभागार में होगी।

आपको बता दें रणबीर कपूर अपनी आने वाली फिल्म 'जग्गा जासूस' में एक स्कूली बच्चे की भूमिका निभा रहे हैं। वह अपनी सह-कलाकार कैटरीना कैफ के साथ बच्चों के साथ बातचीत करते नजर आएंगे।

Image Source : ptiranbir katrina

फिल्म के गीत 'गलती से मिस्टेक' पर एक मास्टर क्लास की योजना बनाई गई है। इसके साथ ही बच्चों के साथ क्विक राउंड भी होगा, जहां दोनों कलाकार बच्चों के सवालों के जवाब देते नजर आएंगे।

आपको बता दें इस फिल्म की शूटिंग रणबीर कपूर के रियल स्कूल में हुई है। फिल्म निर्देशक अनुराग बसु की रियल लाइफ स्कूल का किस्सा भी फिल्म की कहानी में शामिल है। अनुराग बसु द्वारा निर्देशित फिल्म 14 जुलाई को रिलीज होने जा रही है।

'जग्गा जासूस' के गाने 'मुसाफिर' का टीजर हुआ जारी

कटरीना ने साझा की बचपन की यादें

Latest Bollywood News