1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणबीर-कटरीना की फिल्म 'जग्गा जासूस' के गाने 'मुसाफिर...' का टीजर जारी हुआ

रणबीर-कटरीना की फिल्म 'जग्गा जासूस' के गाने 'मुसाफिर...' का टीजर जारी हुआ

 Published : Jul 09, 2017 10:11 am IST,  Updated : Jul 09, 2017 10:11 am IST

अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री कटरीना कैफ की आगामी फिल्म 'जग्गा जासूस' के गाने 'मुसाफिर..' का टीजर जारी हुआ है। पर्दे के पीछे के दृश्यों के साथ ही गाने की एक झलक (टीजर) जारी की गई है।

jagga- India TV Hindi
jagga Image Source : PTI

मुंबई: अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री कटरीना कैफ की आगामी फिल्म 'जग्गा जासूस' के गाने 'मुसाफिर..' का टीजर जारी हुआ है। पर्दे के पीछे के दृश्यों के साथ ही गाने की एक झलक (टीजर) जारी की गई है। अभिनेत्री कटरीना कैफ और रणबीर अभिनीत इस फिल्म का गाना 'मुसाफिर' जल्द ही रिलीज होने वाला है।

टीजर में रणबीर और कटरीना जग्गा के पिता को खोजते नजर आ रहे हैं। पर्दे के पीछे की इस वीडियो में रणबीर संगीत निर्देशक प्रीतम के साथ अनौपचारिक बात करते नजर आ रहे हैं। साथ में कटरीना भी नजर आ रही हैं।

फिल्म 'जग्गा जासूस' में दर्शक जग्गा और श्रुति के कई उतार-चढ़ाव और साहसी क्षणों से रूबरू होंगे। फिल्म में जग्गा अपने लापता पिता की तलाश में है।

डिज्नी और पिक्चर शुरू प्रोडक्शन के निर्माण में बनी 'जग्गा जासूस' 14 जुलाई को रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्देशन किया है निर्देशक अनुराग बसु ने।

यहां देखिए गाने का टीजर

कटरीना ने साझा की बचपन की यादें

फिल्म हिट या फ्लॉप होने को दिल पर नहीं लगाते रणबीर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन