1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आखिर क्यो 'सुल्तान' की शूटिंग के दौरान बेहोश होकर गिर पड़े रणदीप

आखिर क्यो 'सुल्तान' की शूटिंग के दौरान बेहोश होकर गिर पड़े रणदीप

सलमान खान की आगामी फिल्म 'सुल्तान' की शूटिंग इन दिनों दिल्ली में चल रही है। शूटिंग के दौरान रणदीप हुड्डा रविवार को फिल्म के सेट पर बेहोश हो गए।

randeep- India TV Hindi
randeep

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दंबग सलमान खान की आगामी फिल्म 'सुल्तान' की शूटिंग इन दिनों दिल्ली में चल रही है। शूटिंग के दौरान रणदीप हुड्डा रविवार को फिल्म के सेट पर बेहोश हो गए जिसके बाद उन्हें होस्पिटल में भर्ती करवना पड़ा। दरअसल सलमान खान अभिनीत फिल्म 'सुल्तान' के सेट पर रणदीप रविवार की शाम अचानक बेहोश हो गए जिसके बाद उन्हें सोमवार को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। रणदीप को पथरी की शिकायत है और इसलिए उनकी अस्पताल में सर्जरी की गई है।

इसे भी पढ़े:- OMG: किसने कर दिया रणदीप हुड्डा का ये हाल!

रणदीप के एक करीबी सूत्र ने बताया, "रणदीप को कुछ समय से तेज दर्द की शिकायत थी, लेकिन अपने पेशे के प्रति गंभीर अभिनेता ने शूटिंग को समय पर पूरा करने के लिए इसे नजरअंदाज किया। सोमवार को उनकी सर्जरी की गई है।" सूत्रों के अनुसार, उन्हें मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही फिल्म सुल्तान में रणदीप कोच की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। इसके अलावा रणदीप आगामी फिल्म 'लाल रंग' में भी नजर आने वाले हैं। वह जल्द ही फिल्म सरबजीत में दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके साथ ऐश्वर्या राय और रिचा चड्ढ़ा भी मुख्य किरदार में दिखेंगी। इस फिल्म में रणदीप, सरबजीत सिंह का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। हाल ही में उन्होंने कि इस  किरदार को निभाने के दौरान वह इस हद तक प्रभावित हो गए थे कि उनके आस-पास के लोगों ने उन्हें पागल और बेवकूफ समझ लिया।  रणदीप ने कहा, "सभी ने सोचा कि मैं पागल हो गया हूं। मेरे आस-पास के लोग मेरे व्यवहार से परेशान हो गए थे। इस किरदार ने कहीं न कहीं मुझे बहुत प्रभावित किया।"

Latest Bollywood News