1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. OMG: किसने कर दिया रणदीप हुड्डा का ये हाल!

OMG: किसने कर दिया रणदीप हुड्डा का ये हाल!

 Published : Feb 05, 2016 06:14 pm IST,  Updated : Feb 05, 2016 06:14 pm IST

रणदीप हुड्डा की हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है जिसमें उनके बाल बिखरे हुए और शरीर पर चोटे लगी हुई और बहुत कमजोर हालत में नजर आ रहे हैं।

randeep- India TV Hindi
randeep

मुंबई: रणदीप हुड्डा की हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है जिसमें उनके बाल बिखरे हुए और शरीर पर चोटे लगी हुई और बहुत कमजोर हालत में नजर आ रहे हैं। दरअसल रणदीप अपनी आगामी फिल्म 'सरबजीत' के लिए केवल 28 दिनों में ही 18 किलो वजन घटाया। फिल्म के निर्देशक उमंग कुमार ने इस खबर का खुलासा किया।

इसे भी पढ़े:- सरबजीत का पोस्टर जारी, ऐश का सादगी भरा अंदाज आया नज़र

यह फिल्म पंजाब के सरबजीत सिंह की बायोपिक है। अप्रैल 2013 में लाहौर की एक जेल में कैदियों ने उन पर हमला किया था, जिसके कुछ ही दिनों बाद उनकी मौत हो गई थी। पाकिस्तान में उन्हें आतंकवाद और जासूसी के लिए दोषी ठहराया गया था।

कुमार ने अपने बयान में कहा, "जब मैंने इस किरदार के लिए रणदीप से संपर्क किया था, तो मेरे दिमाग में यह बात स्पष्ट थी कि मुझे ऐसे इंसान की जरूरत है, जो इसके लिए पूरी तरह समर्पित हो, क्योंकि इस किरदार में अलग-अलग लुक्स चाहिए थे।"

randeep
randeep

निर्देशक ने कहा कि रणदीप ने यह चुनौती स्वीकार करते हुए 100 प्रतिशत समर्पण देने की बात की।

रणदीप की प्रतिबद्धता से खुश कुमार ने कहा, "इस किरदार में हमें रणदीप को बहुत पतला दिखाना था, जिसमें उनके शरीर की हड्डियां नजर आएं और इसके लिए उन्होंने जमकर पसीना बहाया और सख्त डायट भी ली।"

कुमार ने ट्विटर पर रणदीप की सरबजीत के किरदार की भूमिका में एक फोटो साझा करते हुए लिखा, "रणदीप तुम्हारे समर्पण को सलाम, 28 दिन में 18 किलो वजन घटाया।"

फिल्म इस साल 20 मई को रिलीज होनी थी, लेकिन अब यह 19 मई को रिलीज होगी। फिल्म में रणदीप के अलावा ऐश्वर्या राय बच्चन और रिचा चड्ढा भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन