1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सरबजीत का पोस्टर जारी, ऐश का सादगी भरा अंदाज आया नज़र

सरबजीत का पोस्टर जारी, ऐश का सादगी भरा अंदाज आया नज़र

 Published : Jan 27, 2016 01:27 pm IST,  Updated : Jan 27, 2016 01:30 pm IST

मुम्बई: बॉलीवु़ड की खूबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म सरबजीत का फस्ट लुक जारी कर दिया गया है। जिसमें एश्वर्या का खास अंदाज देखने को मिला है।

Aishwarya Rai Bachchan- India TV Hindi
Aishwarya Rai Bachchan

मुम्बई: बॉलीवु़ड की खूबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म सरबजीत का फस्ट लुक जारी कर दिया गया है। जिसमें एश्वर्या का खास अंदाज देखने को मिला है। पोस्टर में एश्वर्या सादगी भरे अंदाज में नजर आ रही हैं। उमंग कुमार निर्देशित फिल्म सरबजीत एक बॉयोपिक है जो सरबजीत की जिंदगी पर आधारित है। इस फिल्म में एश्वर्या राय, रिचा चड्डा और रणदीप हुडा मुख्य भूमिका में नज़र आऐगे।

इसे भी पढ़े: ऐश्‍वर्या, कैटरीना और सोनम पहली बार यहां दिखेंगी साथ

फिल्म में ऐश का अंदाज काफी सादगी भरा हैं, जैसा की पोस्टर में नज़र आ रहा है।

वही फिल्म सरबजीत के एक और पोस्टर में रिचा चड्डा का पंजाबी लुक नज़र आ रहा हैं। इस पोस्टर में रिचा ने सलवार सूट और लंबी चोटी कर रखी हैं, जिसमें वह परोपर पंजाबी पटोला लग रही हैं।

richa chadha
richa chadha

यह उमंग के निर्देशन की दूसरी बॉयोपिक हैं इससे पहले वो मैरीकॉम जैसी सफल फिल्म बना चुके हैं। जो मैरीकॉम के जीवन पर आधारित थी। बॉलीवुड में बॉयोपिक का दौड़ चल रहा है। हाल ही में रिलीज हुई एयरलिफ्ट भी सच्ची घटना पर आधारित है जिसको दर्शक भी खूब पसंद कर रहे है।

Aishwarya Rai Bachchan
Aishwarya Rai Bachchan

आपको बता दे फिल्म सरबजीत किसान सरबजीत की कहानी है, जिसकी मौत पकिस्तान की जेल में हो गई थी। सरबजीत पर जासूसी का आरोप लगाया गया था जिसके बाद से ही उन्हें पाकिस्तान जेल में रखा गया था। फिल्म मे ऐश सरबजीत की बहन की भूमिका में नजर आएगी। फिल्म 26 मई को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

ऐश्वर्या ने 5 साल बाद फिल्म जज्बा से पर्दे पर वापसी की थी। जिसको दर्शकों ने खास पंसद नहीं किया था।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन