1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऐश्‍वर्या, कैटरीना और सोनम पहली बार यहां दिखेंगी साथ

ऐश्‍वर्या, कैटरीना और सोनम पहली बार यहां दिखेंगी साथ

 Published : Jan 08, 2016 12:46 pm IST,  Updated : Jan 09, 2016 10:14 am IST

अनुपमा कुमारी मुंबई: बॉलीवुड की 'पारो' कही जाने वाली ऐश्वर्या राय बच्चन का मल्टी स्टारर प्रोजेक्ट का रहस्य अब सामने आ गया है। ब्यूटी क्वीन ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड की 'मस्कली गर्ल' सोनम कपूर और

katrina,sonam and aishwarya- India TV Hindi
katrina,sonam and aishwarya

मुंबई:  बॉलीवुड की 'पारो' कही जाने वाली ऐश्वर्या राय बच्चन का मल्टी स्टारर प्रोजेक्ट का रहस्य अब सामने आ गया है। ब्यूटी क्वीन ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड की 'मस्कली गर्ल' सोनम कपूर और बॉलीवुड की 'अफगान जलेबी' कैटरीना कैफ के साथ जल्द ही एक कमर्शियल एड में नजर आने वाली हैं। ऐश्वर्या राय, सोनम कपूर और कैटरीना कैफ को अब एक ही परदे पर एक खास विज्ञापन एड में साथ देखा जा सकता है। इस खास एड में उन सभी एक्ट्रेस को लिया गया है जो  पहले से  L’Oreal Paris, की ब्रांड एम्बेस्डर हैं या रह चुकी हैं।

इसे भी पढ़े:ऐश्‍वर्या राय बच्चन ने विज्ञापनों में भी बिखेरा खूबसूरती का जलवा

लीलियन बेटेनकोर्ट  L’Oreal कंपनी की एकमात्र मालिक है। गौरतलब है कि  L’Oreal दुनिया भर में सबसे बड़ी कॉस्मेटिक कंपनी है जिसका रजिस्टर्ड ऑफिस पेरिस में है। इस कंपनी की आज से 107 साल पहले 1909 में स्थापना की गई थी। लीलियन बेटेनकोर्ट आज के समय में पेरिस के 10 सबसे अमीर नागरिकों में से एक हैं। वैसे तो L’Oreal कॉस्मेटिक कंपनी में से एक है, लेकिन आज के समय में वह अपने हेयर प्रोडक्ट्स पर सबसे ज्यादा ध्यान दे रही है। इसका एक कारण ये भी हो सकता है कि आज के समय में हेयर प्रोडक्ट्स को दुनियाभर सबसे ज्यादा खरीदा जा रहा है।

L’Oreal का नया प्रोडक्‍ट 'एडवांस्ड हेयरकेयर' जल्द ही लॉन्च होने वाला है जिसके कमर्शियल एड में L’Oreal की ब्रांड एम्बेसडर सोनम कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन और कैटरीना कैफ साथ में नजर आएंगी। इस एड के परिणाम देखने लिए सोनम और कैटरीना बहुत उत्सुक है।

सोनम कपूर ने कहा: "मैनें इस शूटिंग में बहुत मजे किए हैं। मेरे हिसाब से यह आइडिया बहुत ही नया है जो लोगो को पसंद आएगा। इसमें हम तीनों की एक नई तस्वीर को देखा जा सकता है।" सोनम का कहना है की, "L’Oreal ने हम तीनो की अलग-अलग पहचान को एक ही फ्रेम पर एक जैसा दिखाने की कोशिश की है।"

अगली स्लाइड में देखिए सोनम और कैट ने आगे क्या कहा:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन