1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'समझ नहीं आता पति है या बेटा', पति शिरीष कुंदर के मेकओवर पर फराह ने किया रिएक्ट, बोलीं- 'यंग और हैंडसम हो गया है'

'समझ नहीं आता पति है या बेटा', पति शिरीष कुंदर के मेकओवर पर फराह ने किया रिएक्ट, बोलीं- 'यंग और हैंडसम हो गया है'

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jun 27, 2026 02:47 pm IST,  Updated : Jun 27, 2026 03:42 pm IST

फराह खान ने हाल ही में पति शिरीष कुंदर के ट्रांसफॉर्मेशन पर बात करते हुए मजेदार अंदाज में बताया कि कैसे वह अपने बेटे और पति के बीच अब कन्फ्यूज हो जाती हैं। इसी के साथ उन्होंने बताया कि कैसे शिरीष ने तीनों बच्चों की परवरिश में अहम भूमिका निभाई है।

shirish kunder- India TV Hindi
शिरीष कुंदर, फराह खान। Image Source : INSTAGRAM/@SHIRISHKUNDER

फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान के पति शिरीष कुंदर पिछले कुछ महीनों से अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर सुर्खियों में छाए हैं। सोशल मीडिया पर शिरीष कुंदर के बदले रूप की खूब चर्चा हो रही है। उनके ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर सोशल मीडिया पर लोग लगातार कंटेंट बना रहे हैं और खुद शिरीष भी अपने मेकओवर को फ्लॉन्ट करने से परहेज नहीं कर रहे। पति के इस बदले अंदाज पर अब फराह खान ने भी प्रतिक्रिया दी है और मजाकिया अंदाज में कहा कि अब वह इस बात को लेकर कन्फ्यूज हो जाती हैं कि शिरीष उनके पति हैं या फिर बेटे।

यंग और हैंडसम हो गए हैं शिरीष- फराह खान

फराह खान ने शेखर सुमन के शो में पति शिरीष कुंदर के बदले लुक पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा- 'शिरीष तो अब और भी यंग और हैंडसम हो गया है। मेरा बेटा और वो सेम हाइट के हैं। जब रात को सो रही होती हूं या बेडरूम में कोई आता है तो समझ ही नहीं आता की जार आया है या फिर शिरीष आया है। लेकिन, जब वो शख्स आता है और मुझे हग करता है तो पता चल जाता है कि ये मेरा बेटा है।'

22 साल बाद कैसा है रिश्ता?

फराह खान से जब होस्ट शेखर सुमन ने उनकी और शिरीष की 22 साल लंबी शादी के बारे में पूछा। उन्होंने फराह से सवाल किया कि उनकी शादी में अब भी प्यार बना हुआ है या फिर कम हो गया है तो जवाब में फराह ने कहा- '22 साल बाद प्यार बैकसीट पर चला जाता है। ये सबकी शिकायत है। जब हम डेट कर रहे थे तो कुछ चीजों को हम बहुत शिद्दत से चाहते हैं। लेकिन, जब वो चीजें मिल जाती हैं तो उनकी वेल्यू खत्म हो जाती है। उसकी वेल्यू फिर अलग चीजों में होती है। मैं शिरीष की वेल्यू कुछ अन्य चीजों के लिए करने लगी हूं। एक पिता के तौर पर वो जिस तरह पूरे परिवार का ख्याल रखते हैं, वो मैं उनके बिना नहीं कर पाती। शिरीष के बिना हमारा घर चल ही नहीं सकता।'

शानदार पिता हैं शिरीष- फराह खान

फराह खान ने शिरीष को एक अच्छा पिता बताते हुए अपने तीनों बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें श्रेय दिया और कहा- 'मैं उसको बोलती हूं कि अगर तू बच्चों के साथ चला गया तो मेरा वाईफाई कौन ठीक करेगा? शिरीष के बिना हमारा घर चल ही नहीं सकता, वो एक शानदार पिता है। मतलब, ये जो मेरे तीनों बच्चे इतनी अच्छी-अच्छी यूनिवर्सिटीज में गए हैं, ये पूरी तरह से... तो हर कोई पूछता है- 'ओह माय गॉड! काउंसलर कौन है?' तो मैं कहती हूं, बच्चों के पिता ही उनके काउंसलर हैं। मेरे बच्चे शिरीष के चलते यहां तक पहुंचे हैं।'

ये भी पढ़ेंः 43 साल की उम्र में 3 बच्चों की मां बनी थीं फराह खान, शेखर सुमन के शो में सुनाए बच्चों के किस्से

'नॉन-स्टॉप 28 घंटे काम, न मिली स्क्रिप्ट', फराह के सामने दीया मिर्जा ने दीपिका पर कसा तंज, बोलीं- जिन्हें आपने लॉन्च किया वो खुशनसीब

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन