1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. जुलाई में कुल 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें आपके राज्य में कब-कब रहेगी बैंकों की छुट्टी

जुलाई में कुल 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें आपके राज्य में कब-कब रहेगी बैंकों की छुट्टी

 Edited By: Sunil Chaurasia
 Published : Jun 27, 2026 11:34 am IST,  Updated : Jun 27, 2026 01:16 pm IST

जुलाई में 4 रविवार और 2 शनिवार की छुट्टियों के अलावा अलग-अलग स्थानीय त्योहारों की कुल 6 छुट्टियां रहेंगी।

bank holidays, bank holidays in july, bank holidays in july 2026, rath yatra, MHIP Day- India TV Hindi
जुलाई में कुल 12 दिन बंद रहेंगे बैंक Image Source : PTI

Bank Holidays in July 2026: इस साल जुलाई में देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 12 दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी। जुलाई में 4 रविवार और 2 शनिवार की छुट्टियों के अलावा अलग-अलग स्थानीय त्योहारों की कुल 6 छुट्टियां रहेंगी। बताते चलें कि जुलाई, सबसे कम छुट्टियों वाले महीनों में से एक है। आइए जानते हैं कि देश के किन-किन राज्यों में किस दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी।

जुलाई में 4 रविवार और 2 शनिवार समेत कुल 12 छुट्टियां

जुलाई 2026 में 5, 12, 19 और 26 तारीख को रविवार की वजह से देश के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी। इसके अलावा, 11 जुलाई को महीने का दूसरा शनिवार और 25 अप्रैल को महीने का चौथा शनिवार रहेगा, जिसकी वजह से पूरे देश में सभी बैंक बंद रहेंगे। इनके अलावा, देश के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग मौकों और स्थानीय त्योहारों की वजह से 6, 9, 16, 17, 18 और 22 जुलाई को भी बैंकों की छुट्टी रहेगी।

किस राज्य में कब और कौन-से मौके पर बंद रहेंगे बैंक

  1. 6 जुलाई: मिजोरम में MHIP Day के मौके पर राज्य के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी। बताते चलें कि साल 1974 में मिजोरम में खास महिलाओं के लिए Mizo Hmeichhe Insuihkhawm Pawl (MHIP) नाम के एनजीओ की स्थापना हुई थी। ये राज्य का सबसे बड़ा महिलाओं के लिए बनाया गया एनजीओ है।
  2. 9 जुलाई: मेघालय में Beh Deinkhlam के बड़े अवसर पर राज्य के सभी बैंक बंद रहेंगे। Beh Deinkhlam राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक और धार्मिक त्योहारों में से एक है। जिसे खासतौर पर जैंतिया या पनार जनजाति के लोग सेलिब्रेट करते हैं।
  3. 16 जुलाई: ओडिशा में रथ यात्रा, उत्तराखंड में हरेला और मणिपुर में कांग त्योहार के उपलक्ष्य में सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  4. 17 जुलाई: महान क्रांतिकारी यू तिरोत सिंह के पुण्यतिथि के मौके पर मेघालय में सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  5. 18 जुलाई: सिक्किम में Drukpa Tshe-zi के अवसर पर राज्य के सभी बैंक बंद रहेंगे। बताते चलें कि Drukpa Tshe-zi बौद्ध धर्म को मानने वालों के लिए एक अत्यंत शुभ मौकों में से एक माना गया है।
  6. 22 जुलाई: खर्ची पूजा के बड़े मौके पर त्रिपुरा में सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी। खर्ची पूजा एक प्रमुख और ऐतिहासिक हिंदू-जनजातीय त्योहार है।

ये भी पढ़ें-

बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जमा रकम की बीमा राशि ₹5 लाख से बढ़कर हो सकती है ₹7.5 लाख

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा