1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 30 अक्टूबर को जारी होगी पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त, 9.34 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में आएंगे 2000 रुपये

30 अक्टूबर को जारी होगी पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त, 9.34 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में आएंगे 2000 रुपये

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Oct 28, 2026 11:47 pm IST,  Updated : Oct 28, 2026 11:47 pm IST

इससे पहले, 20 जून को पीएम किसान की 23वीं किस्त जारी की गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल 20 जून को पश्चिम बंगाल के दौरे पर हुगली जिले के तारकेश्वर में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था।

PM Kisan, PM Kisan Yojana, 24th installment, 24th installment date of pm kisan, PM Kisan beneficiari- India TV Hindi
30 अक्टूबर को जारी होगी पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त Image Source : FREEPIK

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार, 30 अक्टूबर को गुजरात के बनासकांठा जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 24वीं किस्त जारी करेंगे। राज्य के कृषि मंत्री जीतू वघानी ने बुधवार को ये जानकारी दी। बताते चलें कि पीएम मोदी 30 और 31 अक्टूबर को गुजरात के दौरे पर रहेंगे। जीतू वघानी ने कहा कि प्रधानमंत्री भिलड़ी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान देशभर के 9.34 करोड़ से ज्यादा किसानों को 18,680 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि वितरित करेंगे। 

इस साल 13 मार्च को 22वीं और 20 जून को जारी की गई थी 23वीं किस्त

बताते चलें कि इससे पहले, 20 जून को पीएम किसान की 23वीं किस्त जारी की गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल 20 जून को पश्चिम बंगाल के दौरे पर हुगली जिले के तारकेश्वर में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। कार्यक्रम के दौरान ही पीएम मोदी ने देश भर के 9.44 करोड़ से ज्यादा पात्र किसानों के बैंक खाते में 18,880 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम ट्रांसफर की थी। पीएम किसान की 22वीं किस्त इस साल 13 मार्च को जारी की गई थी, जब पीएम मोदी असम के दौरे पर थे।

गुजरात के 52.33 लाख से ज्यादा किसानों के बैंक खातों में आएगी 1051 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम

गुजरात के कृषि मंत्री ने बताया कि गुजरात में 52.33 लाख से ज्यादा किसान परिवारों को 1051 करोड़ रुपये से ज्यादा की वित्तीय सहायता मिलेगी। वघानी ने ये जानकारी भिलड़ी में आयोजित होने वाले 'पीएम किसान उत्सव दिवस' की तैयारियों की समीक्षा के बाद दी। प्रधानमंत्री मोदी अपने गुजरात दौरे पर बनास डेयरी द्वारा थराद और राधनपुर में लगाए जा रहे 2 कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) प्लांटों की आधारशिला भी रखेंगे। 

बनास मॉडल के तहत बायो-सीएनजी प्लांटों की संख्या बढ़कर हो जाएगी 6

थराद प्लांट में रोजाना 75 टन गोबर की प्रोसेसिंग की जाएगी। जबकि, राधनपुर प्लांट की क्षमता रोजाना 100 टन होगी। इन दोनों प्लांटों के जुड़ने से बनास मॉडल के तहत बायो-सीएनजी प्लांटों की संख्या बढ़कर 6 हो जाएगी। इनकी कुल गोबर प्रोसेसिंग क्षमता 515 टन प्रतिदिन होगी। गोबर से बने बायो-सीएनजी रियायती दरों पर बेची जाती है। बनासकांठा डेयरी फिलहाल रोजाना लगभग 6100 किलोग्राम बायो-सीएनजी की सप्लाई कर रही है। इन 6 प्लांटों से हर साल 33,400 से 34,600 टन कार्बन उत्सर्जन कम होने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें

नोएडा में औद्योगिक जमीनों की ट्रांसफर फीस में 3% की कटौती, टाइम एक्सटेंशन और शेयरहोल्डिंग के नियमों में भी राहत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा।