1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. PM Kisan: पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी, किसानों के बैंक खाते में आए 2000 रुपये

PM Kisan: पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी, किसानों के बैंक खाते में आए 2000 रुपये

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Jun 20, 2026 05:38 pm IST,  Updated : Jun 20, 2026 05:38 pm IST

अगर आप भी पीएम किसान योजना के तहत आते हैं तो आपके बैंक खाते में भी जल्द ही 23वीं किस्त के 2000 रुपये आ जाएंगे।

PM Kisan, PM Kisan Yojana, pradhan mantri kisan samman nidhi, 23rd installment, 23rd installment of - India TV Hindi
पीएम मोदी ने जारी की पीएम किसान की 23वीं किस्त Image Source : FREEPIK

PM Kisan 23rd Installment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार, 20 जून को पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी कर दी। पीएम मोदी ने देश भर के 9.44 करोड़ से ज्यादा पात्र किसानों के बैंक खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम किसान) योजना के तहत 2-2 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। पीएम मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर हुगली जिले के तारकेश्वर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान किसानों के बैंक खाते में 18,880 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम ट्रांसफर की, जो धीरे-धीरे सभी पात्र किसानों के बैंक खातों में पहुंच जाएगी।

खाते में पैसे आए या नहीं, कैसे करें चेक 

अगर आप भी पीएम किसान योजना के तहत आते हैं तो आपके बैंक खाते में भी जल्द ही 23वीं किस्त के 2000 रुपये आ जाएंगे। बैंक खाते में पैसा आते ही आपके बैंक द्वारा एक मैसेज कर इसकी जानकारी दे दी जाती है। अगर आपके पास बैंक की तरफ से 2000 रुपये पहुंचने का मैसेज नहीं आता है तो आप अपना अकाउंट बैलेंस चेक कर भी पता लगा सकते हैं कि आपके खाते में पीएम किसान की 23वीं किस्त के 2000 रुपये आए हैं या नहीं। पीएम किसान योजना के तहत लाभ पाने के लिए eKYC कराना अनिवार्य है। इसके अलावा, किसान की फार्मर आईडी भी होनी चाहिए।

लिस्ट में नाम नहीं, तो नहीं आएंगे 2000 रुपये 

अगर आपने eKYC करा रखा है और फार्मर आईडी भी बनी हुई है तो आपके बैंक खाते में 2000 रुपये आ जाएंगे, बेशक इसमें थोड़ी देरी हो सकती है। इसके अलावा, आप पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लाभार्थियों की लिस्ट में अपना नाम भी चेक कर सकते हैं। इस लिस्ट में जिन लोगों के नाम होते हैं, उन सभी के बैंक खातों में पीएम किसान के पैसे ट्रांसफर किए जाते हैं। ध्यान रहे कि अगर इस लिस्ट में आपका नाम नहीं है तो आपके बैंक खाते में पीएम किसान योजना के पैसे नहीं आएंगे।

लाभार्थियों की लिस्ट में कैसे चेक करें अपना नाम

  1. सबसे पहले आपको पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है। 
  2. होम पेज पर आपको FARMERS CORNER के नीचे BENEFICIARY LIST वाले बॉक्स पर क्लिक करना है।
  3. अब आपको अपने राज्य, जिले, उप-जिले, ब्लॉक और गांव का नाम डालकर GET REPORT पर क्लिक करना है।
  4. GET REPORT पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर पूरी लिस्ट आ जाएगी। अगर इस लिस्ट में आपका नाम उपस्थित है तो आपके बैंक खाते में पीएम किसान के 2000 रुपये आ जाएंगे। अगर इस लिस्ट में आपका नाम नहीं है तो आपके बैंक खाते में पीएम किसान योजना के पैसे नहीं आएंगे।

ये भी पढ़ें-

छपरा और मऊ से दिल्ली के लिए चलाई जाएंगी 2 नई ट्रेनें- चेक करें पूरा रूट, स्टॉपेज और समय

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा