1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. गाजीपुर से जौनपुर, वाराणसी, प्रयागराज, कटनी, इटारसी, खंडवा, भुसावल के रास्ते पुणे तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, चेक करें पूरा टाइम टेबल

गाजीपुर से जौनपुर, वाराणसी, प्रयागराज, कटनी, इटारसी, खंडवा, भुसावल के रास्ते पुणे तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, चेक करें पूरा टाइम टेबल

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Oct 05, 2026 05:19 pm IST,  Updated : Oct 05, 2026 05:19 pm IST

गाजीपुर सिटी से हडसपर तक जाने वाली ट्रेन 15 अक्टूबर से लेकर 22 नवंबर तक प्रत्येक रविवार और गुरुवार को चलाई जाएगी। जबकि, हडसपर से गाजीपुर सिटी तक जाने वाली ट्रेन 13 अक्टूबर से लेकर 20 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार और मंगलवार को चलाई जाएगी।

indian railways, special trains, festival special trains, ghazipur city, pune- India TV Hindi
गाजीपुर से पुणे तक चलेगी स्पेशल ट्रेन Image Source : SOUTHERN RAILWAY

त्योहारों के दौरान यात्रियों को सुविधाजनक और आरामदायक यात्रा मुहैया कराने के लिए भारतीय रेल सैकड़ों स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। इसी सिलसिले में, भारतीय रेल ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर और पुणे के बीच भी एक स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। ये स्पेशल ट्रेन गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन से अपनी यात्रा शुरू करेगी और पुणे के हडसपर रेलवे स्टेशन तक जाएगी। रेलवे ने इस स्पेशल ट्रेन का पूरा रूट, स्टॉपेज और टाइम टेबल की सारी डिटेल्स शेयर की हैं।

गाजीपुर सिटी-हडसपर स्पेशल ट्रेन में होगे 6 स्लीपर और 6 जनरल क्लास के डिब्बे

रेलवे के मुताबिक, गाजीपुर सिटी से हडसपर तक जाने वाली ट्रेन 15 अक्टूबर से लेकर 22 नवंबर तक प्रत्येक रविवार और गुरुवार को चलाई जाएगी। जबकि, हडसपर से गाजीपुर सिटी तक जाने वाली ट्रेन 13 अक्टूबर से लेकर 20 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार और मंगलवार को चलाई जाएगी। ये स्पेशल ट्रेन खासतौर पर निम्न और मध्यम वर्ग के यात्रियों के लिए चलाई जाएगी, जिसमें स्लीपर क्लास के 6, जनरल क्लास के 6, एसएलआरडी के 2 और थर्ड क्लास एसी के 4 डिब्बों समेत कुल 22 डिब्बे होंगे।

कहां-कहां रुकेगी गाजीपुर सिटी-हडसपर स्पेशल ट्रेन

भारतीय रेलवे ने बताया कि ये स्पेशल ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान औंड़िहार जंक्शन, जौनपुर जंक्शन, वाराणसी जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर जंक्शन, सतना, मैहर, कटनी जंक्शन, मदन महल, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी जंक्शन, खंडवा जंक्शन, भुसावल जंक्शन, जलगांव जंक्शन, मनमाड जंक्शन, अंकाई, कोपरगांव, बेलापुर, अहमदनगर, दौंड कॉर्ड लाइन रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।

गाजीपुर सिटी और हडसपर से किस समय यात्रा शुरू करेगी ट्रेन

गाजीपुर सिटी से हडसपर तक जाने वाली ट्रेन नंबर- 01432, गाजीपुर सिटी-हडसपर स्पेशल ट्रेन सुबह 04:00 बजे गाजीपुर सिटी से प्रस्थान करेगी और अगले दिन शाम 16:20 बजे हडसपर पहुंचेगी। इसी तरह, हडसपर से गाजीपुर सिटी तक जाने वाली ट्रेन नंबर- 01431, हडसपर-गाजीपुर सिटी स्पेशल ट्रेन सुबह 06:55 बजे हडसपर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन रात को 20:15 बजे गाजीपुर सिटी पहुंचेगी।

यात्रा शुरू करने से पहले जरूर चेक करें ट्रेन का लेटेस्ट शेड्यूल

बताते चलें कि जरूरत के आधार पर इन स्पेशल ट्रेनों के शेड्यूल में जरूरी बदलाव भी किए जा सकते हैं। इसलिए, यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा शुरू करने से भारतीय रेल की हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल कर अपनी ट्रेन का लेटेस्ट शेड्यूल अवश्य जान लें। इसके अलावा, आप NTES पोर्टल पर जाकर भी अपने ट्रेन से जुड़ी अहम जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

ये भी पढ़ें

नवी मुंबई से ऑपरेट होंगी मुंबई की फ्लाइट्स! नागर विमानन मंत्रालय ने अडाणी और एयरलाइन कंपनियों की बुलाई अहम मीटिंग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा।