1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तलाक के बाद ईशा देओल की जिंदगी में प्यार की कमी, रोमांस को कर रही हैं मिस, बोलीं- 'ये सब जिंदगी का हिस्सा है'

तलाक के बाद ईशा देओल की जिंदगी में प्यार की कमी, रोमांस को कर रही हैं मिस, बोलीं- 'ये सब जिंदगी का हिस्सा है'

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jun 27, 2026 03:57 pm IST,  Updated : Jun 27, 2026 03:57 pm IST

ईशा देओल ने एक्स हसबैंड भरत तख्तानी से अलग होने के बाद जिंदगी में प्यार और रोमांस की कमी के बारे में बात की और कहा कि भले उनका तलाक हो चुका है, लेकिन प्यार और रोमांस पर उनका यकीन अब भी कायम है।

esha deol- India TV Hindi
ईशा देओल। Image Source : INSTAGRAM/@IMESHADEOL

दिवंगत दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल 2 साल पहले भरत तख्तानी से तलाक को लेकर चर्चा में थीं। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात का ऐलान किया था कि वह और भरत तख्तानी अब आधिकारिक रूप से अलग हो चुके हैं। ईशा और भरत ने 7 फरवरी, 2024 को सोशल मीडिया पर एक जॉइंट स्टेटमेंट साझा करते हुए अपने अलग होने की घोषणा की थी। लेकिन, अब भी वे अपनी दोनों बेटियों, राध्या और मिराया की परवरिश साथ कर रहे हैं। इस बीच ईशा देओल ने तलाक के बाद जिंदगी में प्यार और रोमांस की कमी के बारे में बात की और इस बात पर भी जोर दिया कि तलाक के बाद भी उनका प्यार और शादी पर भरोसा कायम है।

ईशा देओल को अब भी है प्यार पर यकीन

ईशा देओल ने 'कर्ली टेल्स' के साथ बातचीत में शादी, तलाक और प्यार के बारे में बात की और बताया कि कैसे एक एक सेलिब्रिटी होने के नाते उन्हें अपने अलगाव के चलते किन इमोशनल चुनौतियों से होकर गुजरना पड़ा। ईशा ने इस बारे में बात करते हुए कहा- 'मुझे लगता है कि प्यार और रोमांस किसी भी इंसान की जिंदगी की सबसे अहम और जरूरी चीजें हैं, और अभी मेरी जिंदगी में प्यार और रोमांस की कमी है। मुझे रोमांटिक होना बहुत पसंद है। मैं रोमांटिक-कॉमेडी फिल्मों और कहानियों की शौकीन हूं। मुझे रोमांटिक गाने और लव स्टोरीज भी बहुत पसंद हैं।'

प्यार को लेकर मेरी सोच पर कोई फ़र्क नहीं पड़ता- ईशा देओल

ईशा देओल आगे कहती हैं- 'ये चीजें कभी नहीं बदलतीं। ब्रेकअप होते हैं। मेरे पहले भी बॉयफ्रेंड रहे हैं जिनसे मेरा ब्रेकअप हुआ है। ये सब तो चलता रहता है, लेकिन इन सबके चलते प्यार को लेकर मेरी सोच प्रभावित नहीं होती। आखिरकार, हम सब हेमा जी और धर्मेंद्र जी के बीच बिना शर्त वाला प्यार देखते-देखते बड़े हुए हैं। हालांकि, ये भी सच है कि अलगाव कभी भी आसान नहीं होता। मैं और भरत जानते थे कि पब्लिक फिगर्स होने के चलते में एक खास दौर से गुजरना होगा और इन सबके बीच गरिमा को संभालते हुए चलना होगा।'

2024 में खत्म हुआ रिश्ता

बता दें, ईशा देओल और भरत तख्तानी 2012 में शादी के बंधन में बंधे थे और फरवरी 2024 में दोनों का तलाक हो गया। दोनों ने ज्वॉइंट स्टेटमेंट के जरिए तलाक का ऐलान किया था, लेकिन अपने तलाक की वजह के बारे में नहीं बताया। ईशा से तलाक के बाद जहां भरत तख्तानी को मेघा लखानी में दोबारा प्यार मिला तो वहीं ईशा देओल अपनी बेटियों राध्या और मिराया की परवरिश में व्यस्त हैं।

ये भी पढ़ेंः 'हम एक परिवार हैं, एक टीम हैं', भरत तख्तानी से तलाक के बाद भी नहीं बिगड़ा ईशा देओल का रिश्ता, बोलीं- मैं सिंगल मदर नहीं हूं

'काश पापा सफेद शर्ट और ब्लू सूट में होते', धर्मेंद्र को पद्म विभूषण मिलने पर भावुक हुईं ईशा देऑल, लिखा दिल छू लेने वाला पोस्ट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन