1. Hindi News
  2. धर्म
  3. इन 7 पेड़ों को काटना होता है महापाप, शिव पुराण से लेकर पद्म पुराण तक में है इनका जिक्र

इन 7 पेड़ों को काटना होता है महापाप, शिव पुराण से लेकर पद्म पुराण तक में है इनका जिक्र

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Jun 27, 2026 12:50 pm IST,  Updated : Jun 27, 2026 12:50 pm IST

हिंदू पुराणों में कुछ वृक्षों को बेहद पवित्र माना गया है। इन पेड़ों को गलती से भी कभी काटना नहीं चाहिए नहीं तो महापाप का भोगी आपको बनना पड़ सकता है। आइए जानते हैं इनके बारे में।

7 Pedon Ko Katna Mahapap- India TV Hindi
7 पेड़ों को काटना महापाप Image Source : MAGNIFIC

हिंदू धर्म में कुछ पेड़ों को बेहद पवित्र और देव तुल्य माना गया है। इन पेड़ों की पूजा भी होती है और धार्मिक रूप से भी इनका महत्व बहुत अधिक है। ये वो पेड़ हैं जिनका जिक्र शिव पुराण, मत्स्य पुराण और पद्म पुराण में भी मिलता है। इनकी पूजा करने से, इनमें जल अर्पित करने से जहां पुण्य फल मिलते हैं वहीं इनको काटना महापाप माना जाता है। आज ऐसे ही 7 पेड़ों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं जिनको गलती से भी कभी काटना नहीं चाहिए। 

बरगद का पेड़ 

बरगद जिसे वटवृक्ष भी कहा जाता है हिंदू धर्म के पवित्र वृक्षों में से एक है। वटवृक्ष को अमरत्व का प्रतीक भी माना गया है। इस पड़े को शिव तुल्य माना जाता है। इसलिए गलती से भी कभी आपको वटवृक्ष को नहीं काटना चाहिए। 

आंवले का पेड़ 

मत्स्य पुराण के अनुसार आंवले के पेड़ में विष्णु-लक्ष्मी का वास माना जाता है। यह पेड़ जितना धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है उतना ही आयुर्वेद में भी। आंवले के पेड़ को काटने से आपको पाप को भोगी बनना पड़ सकता है और आपके द्वारा किए गए पुण्य का भी नाश हो सकता है। 

नीम का पेड़

नीम के पेड़ को माता दुर्गा से संबंधित माना गया है। औषधीय गुणों से युक्त नीम के पेड़ को काटना भी अशुभ माना गया है। नीम के पेड़ को काटने से जीवन में दुख आपको भोगने पड़ सकते हैं और साथ ही माता दुर्गा के क्रोध का सामना भी आप कर सकते हैं। 

बेल का पेड़ 

बेल का संबंध भगवान शिव से है ये हम सभी जानते हैं इसलिए शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करना बेहद शुभ होता है। शिव पुराण के अनुसार बेल का पेड़ काटने वाले से शिव भगवान रुष्ट हो सकते हैं और जीवन में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। 

अशोक का पेड़ 

अशोक यानि शोक दूर करने वाला। अशोक के पेड़ को पद्म पुराण में अकाल मृत्यु से बचाने वाला माना जाता है। इस पेड़ में माता लक्ष्मी का वास भी माना जाता है इसलिए धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अशोक के पेड़ को भी कभी काटना नहीं चाहिए। 

शमी का पेड़ 

शमी को भी धार्मिक दृष्टि से बेहद शुभ वृक्ष माना जाता है। इस पेड़ का संबंध शनि महाराज से भी है। शमी की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। वहीं इस पेड़ को काटने से शनि देव नाराज हो सकते हैं और घर-परिवार में परेशानियां पैदा हो सकती हैं। 

पीपल का पेड़ 

पद्य पुराण में वर्णित है कि पीपल के पेड़ में त्रिदेवों ब्रह्मा, विष्णु, महेश का वास है। इसलिए पीपल के पेड़ को काटने की गलती आपको कभी नहीं करनी चाहिए। इस पेड़ को काटने से आपको पितृ दोष लग सकता है और जीवन में बाधाएं आ सकती हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

सपने में कपड़े उपहार में मिलते दिखना किस बात का है इशारा, स्वप्न शास्त्र से जानिए इसका रहस्य

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।