1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया की शर्मनाक शुरुआत, साल 2023 के बाद पहली बार गंवाई टी20 सीरीज

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया की शर्मनाक शुरुआत, साल 2023 के बाद पहली बार गंवाई टी20 सीरीज

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jun 28, 2026 10:21 pm IST,  Updated : Jun 28, 2026 10:41 pm IST

भारतीय टीम की श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टी20 इंटरनेशनल में काफी शर्मनाक शुरुआत देखने को मिली है, जिसमें आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में भी हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया ने साल 2023 के बाद इस फॉर्मेट में किसी सीरीज में हार का सामना किया है।

Shreyas Iyer- India TV Hindi
श्रेयस अय्यर Image Source : BCCI

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में सभी को उम्मीद थी कि टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया अपने दबदबे को बरकरार रखने में कामयाब रहेगी, लेकिन उनके नेतृत्व में आगाज काफी शर्मनाक देखने को मिला है। आयरलैंड के खिलाफ बेलफास्ट के स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया को एक रन से हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ आयरलैंड ने जहां पहली बार भारतीय टीम के खिलाफ ना सिर्फ टी20 सीरीज जीती बल्कि क्लीन स्वीप भी करने में कामयाब रही। वहीं साल 2023 के बाद भारतीय टीम को पहली बार किसी टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2023 के अगस्त महीने में खेली गई 5 मैचों की टी20 सीरीज में 3-2 से हार का सामना किया था।

टीम इंडिया को साल 2019 के बाद करना पड़ा क्लीन स्वीप का सामना

भारतीय टीम ने जब साल 2026 का टी20 वर्ल्ड कप सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में जीता था तो सभी को उम्मीद थी कि उनको अभी और कुछ सीरीज में इस जिम्मेदारी को निभाने का मौका मिलेगा, लेकिन बीसीसीआई ने श्रेयस अय्यर को नया कप्तान बनाने का ऐलान कर दिया। अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया ने आयरलैंड के खिलाफ जहां पहले मुकाबले को 34 रनों से गंवाया जो किसी भी फॉर्मेट में टीम इंडिया की ये आयरिश टीम के खिलाफ पहली हार थी, तो वहीं दूसरे टी20 मैच में उनको एक रन से हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया ने जहां साल 2023 के बाद टी20 इंटरनेशनल में सीरीज हार का सामना किया है तो वहीं साल 2019 के बाद उन्हें क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा है। इससे पहले भारतीय टीम को साल 2019 में घर पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 मैचों की टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था।

लगातार 12 सीरीज और टूर्नामेंट जीत के रिकॉर्ड पर लगा ब्रेक

आयरलैंड के खिलाफ मिली इस सीरीज में हार के साथ भारतीय टीम का लगातार 12 सीरीज और टूर्नामेंट के जीत के रिकॉर्ड पर ब्रेक लग गया है। इससे पहले भारतीय टीम ने जहां 10 द्विपक्षीय टी20 सीरीज को अपने नाम किया था तो वहीं वह इस दौरान 2 टी20 वर्ल्ड कप साल 2024 और 2026 को भी जीतने में कामयाब रहे थे। अब श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया को सीरीज हार का सामना करना पड़ा है।

ये भी पढ़ें

अर्शदीप सिंह बने शर्मनाक लिस्ट का हिस्सा, टी20 मैच में पारी के पहले ओवर में दो छक्के खाने वाले तीसरे भारतीय

वैभव सूर्यवंशी को दूसरे टी20 में भी नहीं मिला मौका, टीम इंडिया के लिए दो प्लेयर्स ने किया डेब्यू

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल