A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आखिरकार रणवीर-कोंकणा हुए अलग, देखिए बाकी बॉलीवुड कपल्स जो नहीं रहे साथ

आखिरकार रणवीर-कोंकणा हुए अलग, देखिए बाकी बॉलीवुड कपल्स जो नहीं रहे साथ

मुंबईः फिल्म अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा और उनके अभिनेता पति रणवीर शौरी ने पांच साल तक शादीशुदा जीवन व्यतीत करने के बाद आपसी सहमति से अलग होने का निर्णय लिया है। उनकी शादी की स्थिति

आखिरकार रणवीर और...- India TV Hindi
आखिरकार रणवीर और कोंकणा हुए अलग

मुंबईः फिल्म अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा और उनके अभिनेता पति रणवीर शौरी ने पांच साल तक शादीशुदा जीवन व्यतीत करने के बाद आपसी सहमति से अलग होने का निर्णय लिया है। उनकी शादी की स्थिति को लेकर लंबे समय से लगायी जा रही अटकलों के बीच चार वर्षीय हारून के माता-पिता इस दंपति ने अपने-अपने ट्विटर एकाउंट पर अपने अलग होने की घोषणा की है।

कोंकणा (35) ने ट्विटर पर घोषणा की है, रणवीर और मैंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है लेकिन हम दोस्त और अपने बेटे के सह-अभिभावक बने रहेंगे। आपके सहयोग के लिए शुक्रिया। धन्यवाद।

रणवीर (43)ने भी अपने बयान में कोंकणा की बातों को ही दोहराया है। कोंकणा और रणवीर ने 2007 में डेटिंग शुरू की थी। दोनों ने एक निजी समारोह में 2010 में शादी की थी।

दोनों ने एक साथ टै्रफिक सिग्नल, मिक्सड डब्ल्स, आजा नचले और गौर हरि दास्तान जैसी फिल्मों में काम किया था।

अगली स्लाइड से जानिए बॉलीवुड के पांच कपल्स के बारे में जो लंबे समय तक रहे साथ लेकिन उसके बावजूद हो गए जुदा-

Latest Bollywood News