1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणवीर-वाणी की 'बेफिक्रे' ने 4 दिन में की इतनी कमाई

रणवीर-वाणी की 'बेफिक्रे' ने 4 दिन में की इतनी कमाई

रणवीर सिंह और वाणी कपूर के अभिनय से सजी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'बेफिक्रे' को मिलीजुली प्रतिक्रिया हासिल हो रही है। लेकिन बॉक्सऑफिस पर यह शानदार प्रदर्शन कर रही है...

vaani- India TV Hindi
vaani

नई दिल्ली: रणवीर सिंह और वाणी कपूर के अभिनय से सजी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'बेफिक्रे' को मिलीजुली प्रतिक्रिया हासिल हो रही है। लेकिन बॉक्सऑफिस पर यह शानदार प्रदर्शन कर रही है। यह फिल्म ऐसे वक्त में रिलीज की गई है जब पूरा देश नोटबंदी के कारण परेशान है। लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने पहले दिन ही काफी अच्छी शुरुआत की। इसके बाद से ही इसका कलेक्शन और बेहतर होता जा रहा है।

इसे भी पढ़े:-

फिल्म समीक्षक और बिजनेस विशेषज्ञ तरण आदर्श ने फिल्म के कलेक्शन की जानकारी देते हुए ट्वीट किया, "बेफिक्रे शुक्रवार: 10.36 कोरड़ रुपए, शनिवार: 11.60 करोड़ रुपए, रविवार: 12.47 कोरड़ रुपए, सोमवार: 5.20 करोड़ रुपए, कुल: 39.63 करोड़ रुपए।"

आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी यह फिल्म भारत में 2100 स्क्रिन्स पर रिलीज की गई है। इस फिल्म में वाणी और रणवीर पहली बार साथ काम करते हुए नजर आ रहे हैं।

वाणी ने फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। वहीं दूसरी तरफ रणवीर सिंह इस फिल्म के अलावा संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म 'पद्मावती' को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर भी मुखय किरदारों में नजर आएंगे।

Latest Bollywood News