मुंबई: बॉलीवुड फिल्मकार आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बेफिक्रे’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। उन्होंने लंबे वक्त के बाद अपनी इस फिल्म से एक बार फिर निर्देशन क्षेत्र में वापसी की है। हाल ही में निर्देशक करण जौहर ने आदित्य चोपड़ा की प्रशंसा करते हुए कहा कि 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के निर्देशक ने उन्हें फिल्मों से प्यार करना सिखाया है। करण ने आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्देशित फिल्म 'बेफिक्रे' की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह फिल्म 'गेम चेंजर' होगी। फिल्म में रणवीर सिंह और वाणी कपूर मुख्य किरदारों में नजर आ रहे हैं।
इसे भी पढ़े:- शौक के लिए शुरु किया गया शो बन गया करण के व्यक्तित्व का हिस्सा
करण ने ट्विटर पर कहा, "आदित्य चोपड़ा ने मुझे फिल्मों से प्यार करना सिखाया और मैं उनके प्यार (फिल्म) को देखने का इंतजार नहीं कर सकता। यह नियम तोड़ने वाली और गेम चेंजर फिल्म होगी।"
पेरिस में शूट हुई फिल्म 'बेफिक्रे' में रणवीर सिंह और वाणी कपूर जैसे सितारे अहम भूमिका में हैं। इसमें 21वीं सदी का प्यार दिखाया गया है। 'बेफिक्रे' में धर्म (रणवीर) और श्रेया (वाणी) की प्रेम-कहानी है। इसका ट्रेलर पेरिस के एफिल टॉवर से जारी किया गया था।