A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गर्लफ्रेंड दीपिका के साथ नई गाड़ी से डेट पर निकले रणवीर सिंह, कार की कीमत जानकर हैरान रह जाएंगे आप

गर्लफ्रेंड दीपिका के साथ नई गाड़ी से डेट पर निकले रणवीर सिंह, कार की कीमत जानकर हैरान रह जाएंगे आप

रणवीर सिंह आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। रणवीर ने अपने जन्मदिन पर खुद को तोहफे में एक नई कार दी है।

ranveer- India TV Hindi
ranveer

नई दिल्ली: अभिनेता रणवीर सिंह आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। रणवीर ने अपने जन्मदिन पर खुद को तोहफे में एक नई कार दी है। इस नई कार को लेकर रणवीर मुंबई के वर्ली इलाके में अपनी गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण के घर पर पहुंचे। जहां से दीपिका को लेकर वो ताज होटल पहुंचे। रणवीर ने वहां साथ में खाना खाया। रणवीर और दीपिका एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। फैंस दोनों को एकसाथ देखकर काफी खुश हो रहे होंगे।

​ऐश्वर्या और शाहरुख के बाद अब रणवीर सिंह का बनेगा मोम का पुतला

रणवीर सिंह की ये कार एस्टन मार्टिन की है। सफेद रंग की इस खूबसूरत कार की कीमत करीब 3.8 करोड़ रुपये है। रणवीर जब अपनी गर्लफ्रेंड के साथ निकले तो मीडिया का जमावड़ा लग गया। दोनों ने मीडिया के सामने पोज भी दिए।

​रणवीर को इन पांच फिल्मों ने बनाया सुपरस्टार

रणवीर सफेद टीशर्ट और टोपी लगाए ड्राइविंग सीट पर दिखें। वहीं दीपिका ब्लैक ड्रेस में रणवीर के बगल में बैठी नजर आईं। जो तस्वीरें सामने आई हैं उसमें रणवीर काफी खुश दिखाई दे रहे हैं।

रणवीर आखिरी बार यशराज बैनर की फिल्म ‘बेफिक्रे’ में अभिनेत्री वाणी कपूर के साथ नजर आए थे। रणवीर और दीपिका दोनों जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ में नजर आने वाले हैं। फिल्म में शाहिद कपूर भी लीड रोल में होंगे।

​पढ़िए, रणवीर के वो डायलॉग जिसपर बजी सीटियां और तालियां

Latest Bollywood News