1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणवीर सिंह ने कुछ इस अंदाज में किया 'रॉक ऑन 2' का प्रमोट

रणवीर सिंह ने कुछ इस अंदाज में किया 'रॉक ऑन 2' का प्रमोट

हाल में ही रणवीर सिंह ने ट्विटर में एक डबमैश वीडियो शेयर किया जिसमें आगामी फिल्म 'रॉक ऑन 2' का प्रचार करने के लिए वर्ष 2008 की फिल्म 'रॉक ऑन' के एक गीत पर थिरकते नजर आए। साथ ही लिखा कि सिर्फ 4 दिनों में।

ranveer and farhan- India TV Hindi
ranveer and farhan

मुंबई: फरहान अख्तर की फिल्म 'रॉक ऑन 2' इस समय काफी चर्चा में है। इस समय हर बॉलीवुड स्टार किसी न किसी तरह फिल्म को प्रमोट करने में जुटा है। अब इसमें रणवीर सिंह का नाम भी शामिल हो गया है।

श्रद्धा कपूर की सिंगिंग को लेकर अंकित तिवारी ने कही ये बात

हाल में ही रणवीर सिंह ने ट्विटर में एक डबमैश वीडियो शेयर किया जिसमें आगामी फिल्म 'रॉक ऑन 2' का प्रचार करने के लिए वर्ष 2008 की फिल्म 'रॉक ऑन' के एक गीत पर थिरकते नजर आए। साथ ही लिखा कि सिर्फ 4 दिनों में।

 रणवीर ने वीडियो का शीर्षक लिखा,"रॉक ऑन 4 दिनों में रिलीज होगी। 'रॉक ऑन 2' में फरहान अख्तर, अर्जुन रामपाल श्रद्धा कपूर पूरब कोहली और रितेश सिधवानी जैसे कलाकार प्रमुख भूमिका में हैं।"

रणवीर फिलहाल आदित्य चोपड़ा की आगामी रोमांटिक फिल्म 'बेफिक्रे' के लिए तैयार हैं।

फिल्म में वाणी कपूर भी प्रमुख भूमिका में है। यह 9 दिसंबर को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News