1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. श्रद्धा कपूर की सिंगिंग को लेकर अंकित तिवारी ने कही ये बात

श्रद्धा कपूर की सिंगिंग को लेकर अंकित तिवारी ने कही ये बात

 Published : Nov 02, 2016 06:07 pm IST,  Updated : Nov 02, 2016 06:07 pm IST

श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म फिल्म ‘रॉक ऑन 2’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। श्रद्धा ने अपनी अब तक की फिल्मों में शानदार अभिनय से सराहना तो हासिल की ही है, साथ ही वह अपनी सिंगिंग को लेकर भी खूब प्रशंसा बटोर रही हैं।

shraddha- India TV Hindi
shraddha

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म फिल्म ‘रॉक ऑन 2’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। श्रद्धा ने अपनी अब तक की फिल्मों में शानदार अभिनय से सराहना तो हासिल की ही है, साथ ही वह अपनी सिंगिंग को लेकर भी खूब प्रशंसा बटोर रही हैं। श्रद्धा के बारे में गायक-संगीतकार अंकित तिवारी का मानना है कि वह पेशेवर गायन के लिए अच्छी तरह प्रशिक्षित हैं। अंकित ने कहा, "श्रद्धा प्रशिक्षित प्रतिष्ठित गायिका हैं, इसलिए जब वह गाती हैं तो बहुत ही बारीकी और खूबसूरती से गाती हैं। मुझे लगता है कि वह पेशेवर गायिका के तौर पर प्रशिक्षित हैं।"

इसे भी पढ़े:-

'गलियां' और 'बेजुबां फिर से' जैसे गीतों के लिए सराही जा चुकीं श्रद्धा को 'रॉक ऑन 2' के सीक्वल 'रॉक ऑन' में गाने का मौका मिला। 'रॉक ऑन 2' के तीन गीत 'तेरे मेरे दिल', 'रॉक ऑन रिविजीट' और 'उड़जा रे' श्रद्धा ने गाए हैं।

श्रद्धा इन दिनों अपनी इस फिल्म में प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। इसके लिए संगीत कार्यक्रमों में प्रस्तुति भी दे रही हैं। फिल्म में उनके अलावा फरहान अख्तर, अर्जुन रामपाल, प्राची देसाई, पूरब कोहली और शशांक अरोड़ा जैसे सितारे भी मुख्य किरदारों में नजर आ रहे हैं। फिल्म 11 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन