रणवीर सिंह कई दिनों से अपनी शादी और पार्टी में व्यस्त थे। रणवीर और दीपिका की शादी इटली के लेक कोमों में 14-15 नवंबर को हुई थी। उसके बाद से ही अब तक दोनों बिजी चल रहे थे। शादी के बाद फिर रिसेप्शन में व्यस्त हो गए। अब तीनों रिसेप्शन खत्म हो चुके हैं। जिसके बाद रणवीर वापिस काम पर आने वाले है रणवीर की फिल्म 'सिंबा' 28 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। जिसका ट्रेलर रिलीज हो गया है।
ट्रेलर की शुरुआत अजय देवगन के 'सिंघम' के डायलॉग से होती है। जिसके बाद एंट्री होती है रणवीर सिंह की। रणवीर सिंह एक पुलिस वाले बनना चाहते हैं। पुलिस वाले के रोल में बेहद शानदार भी लग रहे हैं। ट्रेलर में एक्शन, कॉमेडी रोमांस सब कुछ नजर आ रहा है। ट्रेलर में सारा अली खान, सोनी सूद सब नजर आए हैं। लेकिन सबसे बड़ा ट्विस्ट एंड में आता है। जी हां फिल्म सिंबा में आपको अजय देवगन भी नजर आने वाले हैं।
ट्रेलर को देखकर सभी की उम्मीदें बढ़ गई हैं। अब देखना ये है कि यह फिल्म बॉक्सऑफिस पर क्या जादू दिखाती है। फिल्म सिंबा 28 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।
ट्रेलर के रिलीज से पहले ही फिल्म कास्ट की तस्वीरें आने लगी थी। जिसमें रणवीर अपने फैंस से लगे मिलते हुए और फोटोज क्लिक कराते हुए नजर आए।
Image Source : YOGEN SHAHRanveer singh
Image Source : YOGEN SHAHranveer singh
Image Source : YOGEN SHAHRohit shetty
Image Source : YOGEN SHAHSara ali khan
ट्रेलर के रिलीज के बाद रणवीर अपनी आने वाली फिल्म के प्रमोशन में बिजी रहने वाले हैं। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ सारा अली खान भी हैं। फिल्म रोहित शेट्टी के निर्देशित की है तो वहीं प्रड्यूस करण जौहर और रोहित शेट्टी ने किया है। फिल्म 'सिंबा' तमिल फिल्म 'टेंपर' का हिंदी रीमेक है। फिल्म में रणवीर एक पुलिस वाले का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म एक्शन और कॉमेडी से भरपूर है।
रणवीर ने अपनी आने वाली फिल्म 'सिंबा' का नया पोस्टर इंस्टाग्राम शेयर किया था। जिसके कैप्शन में लिखा है- सिंबा आला...
'सिंबा' में रणवीर के अपोजित सारा अली खान की पहली फिल्म 'केदारनाथ' 7 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। अभी तक सारा अपनी डेब्यू फिल्म 'केदारनाथ' के प्रमोशन में लगी हुई थीं।
शादी के बाद रणवीर जहां दिसंबर से काम में बिजी हो जाएंगे तो वहीं दीपिका मेघना गुलजार की आने वाली फिल्म की शूटिंग मार्च से शुरु करेंगी। यह फिल्म एसिड सरवाइवल लक्ष्मी अग्रवाल पर बेस्ड है। जिसमें वह लीड रोल में नजर आएंगी। दीपिका की इस फिल्म के बारे में मेघना ने पद्मावत की रिलीज के बाद ही बता दिया था।
Also Read:
प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की संगीत सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियो, मां और निक के साथ खूब किया डांस
दीपिका-रणवीर की रिसेप्शन पार्टी में कैटरीना की वजह से नहीं बल्कि इसलिए नहीं आए आलिया-रणबीर
Latest Bollywood News