1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की संगीत सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियो, मां और निक के साथ खूब किया डांस

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की संगीत सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियो, मां और निक के साथ खूब किया डांस

 Published : Dec 02, 2018 06:32 pm IST,  Updated : Dec 02, 2018 08:13 pm IST

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने कल क्रिश्चियन वेडिंग की, आज दोनों हिंदू रीति रिवाज से शादी करने वाले हैं

c- India TV Hindi
c Image Source : INSTAGRAM

Priyanka Chopra-Nick Jonas Wedding: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने कल क्रिश्चियन रीति रिवाजों से अपने विदेशी ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस से शादी कर ली। पहले मेहंदी की तस्वीरें प्रियंका ने शेयर की थीं, अब दोनों के संगीत की तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह तस्वीरें शेयर की हैं। 

प्रियंका ने तस्वीरों के साथ एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है। प्रियंका लिखती हैं- हमारा संगीत समारोह दोनों फैमिली के डांस कॉम्पटीशन के साथ शुरू हुआ, लेकिन हमेशा की तरह ढेर सारे प्यार के साथ यह खत्म हुआ। देखिए तस्वीरें और वीडियो...

प्रियंका
प्रियंका

प्रियंका
प्रियंका

प्रियंका
प्रियंका

प्रियंका
प्रियंका

Priynka-Nick
Priynka-Nick

Priynka-Nick
Priynka-Nick

nick priyanka
nick priyanka

nick priyanka
nick priyanka

निक जोनस और प्रियंका ने कल मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की थीं। निक को इंडियन रीति रिवाज से शादी करने में खूब मजा आ रहा है। ट्वीट करके उन्होंने इस बात का इजहार किया है।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 4 दिसंबर को दिल्ली में रिसेप्शन रखेंगे। मुंबई रिसेप्शन की तारीख अभी सामने नहीं आई है।  

Priyanka Chopra-Nick Jonas Wedding
Priyanka Chopra-Nick Jonas Wedding

प्रियंका की यह शादी राजस्थन के जोधपुर में हो रही है। जोधपुर के उम्मेद भवन में प्रियंका और निक की शादी की सभी रस्में हो रही हैं। कल जैसे ही क्रिश्चियन वेडिंग हुई, पूरा उम्मेद भवन जगमगा उठा। खूब आतिशबाजी की गईं।

Priyanka Chopra-Nick Jonas Wedding
Priyanka Chopra-Nick Jonas Wedding

Priyanka Chopra-Nick Jonas Wedding
Priyanka Chopra-Nick Jonas Wedding

Priyanka Chopra-Nick Jonas Wedding
Priyanka Chopra-Nick Jonas Wedding

Priyanka Chopra-Nick Jonas Wedding
Image Source : YOGEN SHAHPriyanka Chopra-Nick Jonas Wedding

प्रियंका और निक की लव स्टोरी

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अब हस्बैंड वाइफ बन चुके हैं, आइए हम आपको उनकी लव स्टोरी बताते हैं।

प्रियंका की को-एक्टर को निक ने किया था मैसेज

प्रियंका और निक की पहली मुलाकात मेट गाला में हुई थी। वोग मैग्जीन में छपे आर्टिकल के मुताबिक निक ने सबसे पहले प्रियंका की क्वांटिको में को-एक्टर रही ग्राहम रोजर्स को मैसेज करके कहा था कि प्रियंका खूबसूरत हैं। सितंबर 2016 में निक ने प्रियंको को ट्विटर पर मैसेज भेजा कि हमारे कॉमन दोस्त कह रहे हैं हमें मिलना चाहिए। इस पर प्रियंका ने उन्हें जवाब दिया- ये मैसेज उनकी टीम पढ़ सकती है, इसलिए वो फोन पर संपर्क करें।

निक के किस ना करने से नाराज थीं प्रियंका

मैग्जीन के मुताबिक 2017 में प्रियंका और निक को डिजाइनर Ralph Lauren ने मेट गाला में इनवाइट किया था। इससे पहले दोनों एक ड्रिंक पार्टी में न्यूयॉर्क में मिले थे।  बाद में प्रियंका ने निक को अपने घर पर इन्वाइट किया। उस वक्त उनकी मम्मी मधु चोपड़ा भी घर पर थीं। प्रियंका के मुताबिक हमने थोड़ी देर बात की लेकिन निक ने उन्हें किस नहीं किया। इस बात से प्रियंका नाराज भी थीं निक से, लेकिन निक ने कहा उनकी (प्रियंका की) मम्मी दूसरे कमरे में थीं, और वो उनकी इज्जत कर रहा था।

ग्रीस में प्रियंका को निक ने किया था प्रपोज

तीसरी मुलाकात में निक को लगा कि यह वही लड़की है जिससे वो शादी करना चाहते थे। निक ने प्रियंका को उनकी बर्थडे पर नहीं बल्कि बाद में ग्रीस में प्रपोज किया था। निक ने प्रियंका के लिए एक रिंग खरीदी और घुटनों पर बैठकर उनसे कहा- क्या मैं यह रिंग तुम्हारे हाथों में डालकर दुनिया का सबसे खुशकिस्मत इंसान बन सकता हूं? प्रियंका 45 मिनट तक खामोश रहीं और फिर हां कह दिया। निक ने बताया कि प्रियंका को जब उन्होंने मेट गाला में देखा तो वो क्लीन बोल्ड हो गए।

प्रियंका को इसलिए निक है से हैं प्यार

प्रियंका चोपड़ा निक जोनस को प्यार से ओल्ड मैन जोनस कहती हैं। प्रियंका ने बताया कि वो एक बार निक के साथ लॉस एंजेलिस गई थीं। उस वक्त निक ने उनसे कहा था कि उन्हें पसंद हैं वो जिस तरह से दुनिया देखती हैं। निक को प्रियंका का नजरिया पसंद आया और प्रियंका को निक का व्यवहार। प्रियंका ने कहा- मुझे इससे पहले कोई ऐसा शख्स नहीं मिला था जिसे मेरा महत्वाकांक्षी होना पसंद है, हमेशा उल्टा हुआ। लेकिन निक उनके स्वभाव की इज्जत करते हैं, और इसलिए निक से मुझे इतना प्यार है।

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की मेहंदी की तस्वीर

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने किया रोमांटिक डांस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन