1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की अपनी शादी अपनी मेहंदी की तस्वीरें, देखकर कहेंगे 'माशा अल्लाह'

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की अपनी शादी अपनी मेहंदी की तस्वीरें, देखकर कहेंगे 'माशा अल्लाह'

 Published : Dec 01, 2018 09:06 pm IST,  Updated : Dec 01, 2018 09:39 pm IST

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस आज ऑफिशियल पति-पत्नी बन गए हैं।

प्रियंका- India TV Hindi
प्रियंका

Priyanka Chopra-Nick Jonas Wedding: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा विदेशी दुल्हन बन गई हैं। प्रियंका चोपड़ा ने आज अपने अमरीकी ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस से शादी कर ली है। दोनों ने आज क्रिश्चियन वेडिंग की है, यह शादी जोधपुर के उम्मेद भवन में हुई है। दोनों कल हिंदू रीति रिवाज से एक दूसरे से शादी करेंगे। प्रियंका ने निक से शादी के बाद अपनी मेहंदी की तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट से यह तस्वीरें शेयर की हैं।

प्रियंका-निक
प्रियंका-निक

प्रियंका-निक
प्रियंका-निक

प्रियंका-निक
प्रियंका-निक

प्रियंका-निक
प्रियंका-निक

निक जोनस भी इंडियन शादी की रस्मों का खूब लुत्फ उठा रहे हैं, देखिए ट्विटर पर क्या लिखा है।

जैसे ही निक और प्रियंका की शादी हुई, उम्मेद भवन में आतिशबाजी शुरू हो गई। पूरा आसमान चमक उठा, लगा लाखों सितारे जमीन पर आ गए हों। ऐसा खूबसूरत नजारा देखकर लोगों की आंखें चौंधियां गईं।

Umaid Palace
Umaid Palace 

Umaid Palace 
Umaid Palace 

Umaid Palace 
Umaid Palace 

Umaid Palace 
Umaid Palace 

Umaid Palace 
Umaid Palace 

Umaid Palace 
Umaid Palace 

निक और प्रियंका की शादी में उनकी दोस्त ईशा अंबानी अपने पूरे परिवार के साथ पहुंची हैं। मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, आकाश अंबानी, श्लोका मेहता, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने शुक्रवार को ही उम्मेद भवन में शिरकत की है।

30 नवंबर को हुई थी संगीत सेरेमनी

30 नवंबर को दोनों की संगीत सेरेमनी थी। हालांकि संगीत सेरेमनी की कोई भी तस्वीर सामने नहीं आ पाई है क्योंकि प्राइवेसी का बहुत ख्याल रखा गया है। उनके फैंस अभी तक उनकी तस्वीर भले ही न देख पाए हों, लेकिन उनकी संगीत सेरेमनी की कुछ डिटेल्स जरूर बाहर आई हैं।

वेडिंग फोटोग्राफर जोसेफ राधिक ने इस संगीत सेरेमनी की बहुत तारीफ की है। आपको बता दें कि जोसेफ ने अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी में भी फोटोग्राफी की थी।

संगीत में ऐसा था प्रियंका का आउटफिट

डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, संगीत में पिंक आउटफिट और कुंदन-डायमंड की ज्वैलरी पहनी थी।

निक-प्रियंका ने दिया परफॉर्मेंस

प्रियंका ने निक के लिए डांस परपॉर्मेंस दिया और निक ने भी अपनी लेडी लव के लिए एक एक्ट किया। दीपिका की तरह प्रियंका भी इमोशनल होती नजर आईं। खबरों के मुताबिक, संगीत सेरेमनी 4 घंटे चली और उसमें परिणीति चोपड़ा ने भी परफॉर्म किया था। कई भारतीय और अंतरराष्ट्रीय कलाकारों ने भी संगीत में परफॉर्म किया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन