1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस का रोमांटिक डांस वीडियो देखा क्या आपने

VIDEO: प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस का रोमांटिक डांस वीडियो देखा क्या आपने

 Published : Dec 02, 2018 07:14 am IST,  Updated : Dec 02, 2018 09:42 am IST

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस अपनी शादी की वजह से कई दिनों से खबरो में बने हुए है। मीडियो रिपोर्ट्स की माने तो प्रियंका-निक ने 1 दिसंबर को क्रिश्चियन रिवाज से शादी कर ली है और आज यानि 2 दिसंबर को दोनों हिंदू रीति-रिवाज से जयपुर के उम्मेद भवन पैलेस में सात फेरे लेंगे।

priyanka chopra and nick jonas- India TV Hindi
priyanka chopra and nick jonas

नई दिल्ली: प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस अपनी शादी की वजह से कई दिनों से खबरो में बने हुए है। मीडियो रिपोर्ट्स की माने तो प्रियंका-निक ने 1 दिसंबर को क्रिश्चियन रिवाज से शादी कर ली है और आज यानि 2 दिसंबर को दोनों हिंदू रीति-रिवाज से जयपुर के उम्मेद भवन पैलेस में सात फेरे लेंगे। बता दें कि शनिवार की शाम एक तरफ जहां दीपिका-रणवीर की रिसेप्शन पार्टी थी वहीं दूसरी तरफ प्रियंका की मेहंदी की फोटो ने सोशल मीडिया पर काफी धमाल मचाया।

इस खुशी के पल में प्रियंका और निक का एक रोमांटिक वीडियो रिलीज किया गया है। इस वीडियो में प्रियंका निक के 'क्लोज' गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। बता दें कि यह निक जोनस का 2 साल पुराना गाना है। लेकिन इसे नए अंदाज में वोग मैगजीन ने रीलिज किया है। इस वीडियो में प्रियंका और निक दोनों काफी अच्छे लग रहे हैं।

दोनों ने आज क्रिश्चियन वेडिंग की है, यह शादी जोधपुर के उम्मेद भवन में हुई है। दोनों कल हिंदू रीति रिवाज से एक दूसरे से शादी करेंगे। प्रियंका ने निक से शादी के बाद अपनी मेहंदी की तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट से यह तस्वीरें शेयर की हैं।

निक और प्रियंका की शादी में उनकी दोस्त ईशा अंबानी अपने पूरे परिवार के साथ पहुंची हैं। मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, आकाश अंबानी, श्लोका मेहता, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने शुक्रवार को ही उम्मेद भवन में शिरकत की है।

30 नवंबर को हुई थी संगीत सेरेमनी

30 नवंबर को दोनों की संगीत सेरेमनी थी। हालांकि संगीत सेरेमनी की कोई भी तस्वीर सामने नहीं आ पाई है क्योंकि प्राइवेसी का बहुत ख्याल रखा गया है। उनके फैंस अभी तक उनकी तस्वीर भले ही न देख पाए हों, लेकिन उनकी संगीत सेरेमनी की कुछ डिटेल्स जरूर बाहर आई हैं।

वेडिंग फोटोग्राफर जोसेफ राधिक ने इस संगीत सेरेमनी की बहुत तारीफ की है। आपको बता दें कि जोसेफ ने अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी में भी फोटोग्राफी की थी।

संगीत में ऐसा था प्रियंका का आउटफिट

डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, संगीत में पिंक आउटफिट और कुंदन-डायमंड की ज्वैलरी पहनी थी।

निक-प्रियंका ने दिया परफॉर्मेंस

प्रियंका ने निक के लिए डांस परपॉर्मेंस दिया और निक ने भी अपनी लेडी लव के लिए एक एक्ट किया। दीपिका की तरह प्रियंका भी इमोशनल होती नजर आईं। खबरों के मुताबिक, संगीत सेरेमनी 4 घंटे चली और उसमें परिणीति चोपड़ा ने भी परफॉर्म किया था। कई भारतीय और अंतरराष्ट्रीय कलाकारों ने भी संगीत में परफॉर्म किया।

Deepika Padukone-Ranveer Singh Reception: रेखा, कपिल देव और विक्की कौशल समेत ये सितारे हुए शामिल

दीपिका-रणवीर के रिसेप्शन में संजय दत्त ने मीडिया को दिया फ्लाइंग किस, सेल्फी लेने की लगी होड़

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन