A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणवीर ने शेयर की दीपिका के साथ की ये तस्वीर, एक्ट्रेस ने कहा- कुछ नहीं बदला

रणवीर ने शेयर की दीपिका के साथ की ये तस्वीर, एक्ट्रेस ने कहा- कुछ नहीं बदला

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के रिलेशनशिप को 7 साल हो गए हैं। ये तस्वीर 'गोलियों की रासलीला- राम लीला' फिल्म के सेट की है। यहीं से दोनों का रिलेशनशिप शुरू हुआ था।

<p>रणवीर ने शेयर की...- India TV Hindi
रणवीर ने शेयर की दीपिका के साथ की ये तस्वीर, एक्ट्रेस ने कहा- कुछ नहीं बदला

मुंबई: अभिनेता रणवीर सिंह ने अपनी और अपनी पत्नी व अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की एक सात साल पुरानी तस्वीर शेयर की है, जिसमें फिल्म 'रामलीला' के सेट पर वह अपनी पत्नी की ओर देख रहे हैं। ऐसे में अभिनेत्री भी खुद को तस्वीर पर कमेंट करने से नहीं रोक सकी। रणवीर द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा की गई तस्वीर में अभिनेता दीपिका की कमर की तरफ देख रहे हैं।

तस्वीर के कैप्शन में अभिनेता ने लिखा है, "किसी कैप्शन की आवश्यकता नहीं है।"

वहीं, इस तस्वीर पर दीपिका ने लिखा है, "और सात सालों में भी कुछ नहीं बदला।"

तस्वीर पर रणवीर और दीपिका के इंडस्ट्री के दोस्तों ने भी कमेंट किया है।

रैपर स्लोचीता ने कमेंट किया है, "बाजीराव की नजर पर भी संदेह नहीं करते।"

इंस्टाग्राम पर तस्वीर को करीब 20,89,461 लाईक्स मिल चुके हैं।

इसे भी पढ़ें-

जानिए क्यों दीपिका पादुकोण ने की रणवीर सिंह और रणबीर कपूर की तुलना?

ऋतिक और टाइगर की फिल्म 'वॉर' बॉक्स ऑफिस में मचाया धमाल, अभी तक कर ली इतनी कमाई

शाहरुख खान ने जैकी चैन और 'एक्वामैन' जेसन मोमोआ के साथ शेयर की तस्वीर, बॉलीवुड सितारों ने यूं किया कमेंट

 

Latest Bollywood News

Related Video