1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान ने जैकी चैन और 'एक्वामैन' जेसन मोमोआ के साथ शेयर की तस्वीर, बॉलीवुड सितारों ने यूं किया कमेंट

शाहरुख खान ने जैकी चैन और 'एक्वामैन' जेसन मोमोआ के साथ शेयर की तस्वीर, बॉलीवुड सितारों ने यूं किया कमेंट

 Published : Oct 14, 2019 10:10 am IST,  Updated : Oct 14, 2019 10:10 am IST

शाहरुख खान की टीम ने एक तस्वीर शेयर की। जिसमें जैकी चैन, जीन क्लाउड वान डैम के अलावा एक्वामैन सन मोमोआ नजर आ रहे हैं। देखें तस्वीरें।

Shah rukh khan poses with jean claudevan damme jackie chan aquaman jason momoa- India TV Hindi
Shah rukh khan poses with jean claudevan damme jackie chan aquaman jason momoa

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान आखिरी बार 'जीरो' फिल्म में नजर आए। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वह बिजी नहीं है। शाहरुख खान किसी न किसी इवेंट में नजर आ ही जाते हैं। वहीं शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम में एक तस्वीर शेयर की। जिसे देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। जी हां शाहरुख हॉलीवुड के बड़े स्टार्स के साथ नजर आ रहे है। जिसमें जैकी चैन, जेसन मोमोआ के साथ अन्य लोगों के साथ नजर आ रहे हैं।

बॉलीवुड के किंग ऑफ रोमांस के नाम से मशहूर शाहरुख खान सऊदी अरब के फिल्म उद्योग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रियाद, सऊदी अरब में है। जहां पर इंटरनेशनल हस्तियां और फिल्म निर्माताओं ने शिरकत की है।

शाहरुख खान ने जीन क्लाउड वान डैम और जैकी चैन के साथ सेल्फी शेयर किया। इसके साथ ही कैप्शन लिखा, 'सभी खुशियां मेरी हुई जब मैं अपने हीरों से मिला।'

 वहीं शाहरुख खान की टीम ने एक तस्वीर शेयर की। जिसमें जैकी चैन, जीन क्लाउड वान डैम के अलावा एक्वामैन सन मोमोआ नजर आ रहे हैं।  इस तस्वीर को देखकर फैंस काफी खुश हुए।

आपको बता दें कि जीन क्लाउड वान डैम एक फेमस अभिनेता और निर्देशक हैं। जिन्होंने किक बॉक्सर, प्रतिशोध, द क्वेस्ट एंड किल म ऑल आदि फिल्में बनाई।

वहीं दूसरी ओर आपको बता दें कि शाहरुख खान जैकी चैन के जबरा फैन है। वहीं जैकी चैन स्टंट के मास्टर माने जाते हैं। वहीं दूसरी ओर शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम जेसन मोमोआ के बहुत बड़े फैन है।

shahrukh khan
shahrukh khan

शाहरुख खान की सेल्फी में बॉलीवुड स्टार्स खूब कमेंट्स कर रहे हैं। टाइगर श्रॉफ ने लिखा, 'एक ही फ्रेम में सभी स्टार्स'

shahrukh khan
shahrukh khan

दिया मिर्जा ने लिखा, 'कूल' वहीं रणवीर सिंह ने लिखा,'legends'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन