A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणवीर सिंह की तरह उनके नानाजी भी हैं स्टाइलिश, एक्टर ने शेयर की तस्वीर

रणवीर सिंह की तरह उनके नानाजी भी हैं स्टाइलिश, एक्टर ने शेयर की तस्वीर

रणवीर सिंह ने अपने नानाजी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। तस्वीर में रणवीर के नानाजी काफी स्टाइलिश नजर आ रहे हैं।

ranveer singh- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/RANVEERSINGH रणवीर सिंह अपने नानाजी की तस्वीर की शेयर

अभिनेता रणवीर सिंह अपने वाइल्ड फैशन सेंस के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक नई तस्वीर पोस्ट की है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि उनके नानाजी भी एक स्टाइलिश व्यक्ति हैं। तस्वीर के कैप्शन में रणवीर ने लिखा है, "नानाजी।"

तस्वीर में रणवीर के नाना जी को फेडोरा हैट और बड़ा स्क्वायर फ्रेम वाला चश्मा पहने देखा गया, साथ ही उन्होंने अपने चश्मे को सपोर्ट देने के लिए उसमें सोने की मोटी चैन जोड़ रखी है।

वहीं अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने कमेंट सेक्शन में कमेंट किया और रणवीर के नाना को "नाना ओजी (ऑरिजनल गैंगस्टर)" कहा। अभिनेता साहिल खट्टर ने लिखा, "हर कोई एक गैंगस्टा है, जब तक कि वास्तविक नहीं आ जाता, पाय लागू नाना-जी।"

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह जल्द ही फिल्म 83 में नजर आने वाले हैं। यह क्रिकेटर कपिल देव की बायोपिक है। 83 में रणवीर सिंह कपिल देव के किरदार में नजर आएंगे। साथ ही उनकी दीपिका पादुकोण फिल्म के कपिल देव की पत्नी के किरदार में नजर आएंगी।

(इनपुट-आईएएनएस)

एकता कपूर ने किया गणपति विसर्जन, बप्पा के दर्शन करने पहुंचे ये टीवी सेलिब्रिटीज

ये है 'साथ निभाना साथिया' का ओरिजिनल सीन जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

चारु असोपा ने फोटो शेयर कर लिखा- 'खैरियत नहीं पूछते मेरी, मगर खबर रखते हैं', पति राजीव ने किया ये रिप्लाई

Latest Bollywood News