रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जल्द इटली से भारत लौट सकते हैं। मुंबई लौटने के बाद रणवीर के खार स्थित घर में उनका और दीपिका का गृह प्रवेश होगा और इसके लिए उनका घर अच्छी तरह से सज भी गया है। घर को लाइट और सफेद फूलों से सजाया गया है। सफेद फूल दीपिका को बहुत पसंद है।
उनके घर को सजाने वालों से जब पिंकविला ने बात की तो उन्हें पता चला कि यह रणवीर की बहन रितिका भावनानी का अपने भाई और भाभी के लिए सरप्राइज है। रितिका और उनके पापा चाहते थे कि मुंबई लौटने पर रणवीर-दीपिका को यह सरप्राइज मिले।
WC के संस्थापक और सीईओ साहिब सिंह ने पोर्टल को कहा- ''हमें परिवार ने सजावट के लिए डिटेल्स दिए थे। यह उनके लिए सरप्राइज होने वाला था। हमने परिवार के सदस्यों के पसंद के मुताबिक सजावट की है।''
आपको बता दें कि रणवीर-दीपिका के इटली जाते ही उनका प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन शुरू हो गया था। संगीत और मेहंदी सेरेमनी के बाद 14 नवंबर को उनकी कोंकणी रीति-रिवाज से और 15 नवंबर को सिंधी रीति-रिवाज से शादी हुई।
15 नवंबर को शादी खत्म होने के बाद दोनों ने अपने-अपने ट्विटर हैंडल और इंस्टाग्राम अकाउंट पर दोनों शादियों की तस्वीरें शेयर कीं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
शादी के बाद क्या बोला रणवीर के पापा ने
शादी खत्म होने के बाद रणवीर के पापा ने दीपिका के लिए फिल्मी डायलॉग मारते हुए कहा- 'ये दीवानी तो भावनानी हो गई।'
Image Source : instagramRanveer Singh, Deepika Padukone
शादी में परिवार के कुछ खास लोग ही नजर आए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों 17 नवंबर तक लेक कोमो में ही रहेंगे। उसके बाद 21 नवंबर को बंगलुरु में और 28 नवंबर को मुंबई में रिसेप्शन होगा।
(दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की दूसरी खबरों के लिए यहां क्लिक करें)
Also Read:
शादी के बाद फिल्मी हुए दीपिका के ससुर, बहू को मारा ये डायलॉग
Latest Bollywood News