1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मीडिया पर भड़क पड़ी थीं रवीना, चार साल पुराना वीडियो हुआ वायरल

मीडिया पर भड़क पड़ी थीं रवीना, चार साल पुराना वीडियो हुआ वायरल

बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री रवीना टंडन इन दिनों अपनी एक वीडियो को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। इस वीडियो में रवीना टंडन मीडिया के प्रति आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करती दिख रही हैं।

raveena tandon- India TV Hindi
raveena tandon

नई दिल्ली: बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री रवीना टंडन इन दिनों अपनी एक वीडियो को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। इस वीडियो में  रवीना टंडन मीडिया के प्रति आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करती दिख रही हैं। ट्विटर पर Baba Gnome नाम के अकाउंट से रवीना का 9 सेकंड का यह वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें वह फ्रीडम ऑफ प्रेस पर आपत्तिजनक बयान दे रही हैं।

इसे भी पढ़े:रवीना टंडन के साथ स्वतंत्रता दिवस पर विदेश में हुई बदसलूकी

9 सेकंड के इस वीडियो में रवीना कह रही हैं कि ''यह बहुत हो गया, प्रेस की आजादी के नाम पर सबकी मां-बहन एक करते हैं ये लोग'' इसके बाद तुरंत जब रवीना को अपनी इस गलती का एहसास हुआ तो उन्होंने कहा ''रिकॉर्ड तो नहीं कर रहा।''
 

यह वीडियो सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर भी खूब वायरल हो चुका है।  इस वीडियो के वायरल होने के बाद रवीना सफाई देती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने इस पर ट्वीट किया कि यह वीडियो 4 साल पुराना है''।
 

रवीना के मुताबिक जब वें ‘शोभना सेवन नाइट्स’ की शूटिंग कर रही थीं, तब उन्हें किसी ने धोखे से कैमरे में कैद कर लिया। रवीना का कहना है की ’शोभना सेवन नाइट्स’ में मेरा कैरेक्टर अच्छा नहीं था।
 

रवीना ने एक के बाद एक पांच ट्वीट्स किए उन्होंने ट्वीट पर अपनी सफाई में कुछ इस तरह लिखा-:

raveena tandon tweet

“यह वीडियो चार साल पुराना है। मुझे अपनी यह वीडियो बहुत पसंद है....धन्यवाद।
ये चीटिंग है ये फिल्म ‘शोभना सेवन नाइट्स’ के सीन का कैरेक्टर था। उस फिल्म में मुझे अच्छा नहीं दिखाया गया था।“

raveena tandon tweet

“वहां मीडिया को बुलाया गया था। मुझे लगा कैमरा बंद है, पर यह रिकॉर्ड हो गया।“

raveena tandon tweet

“भगवान का लाख-लाख धन्यवाद की मैंने उस व्यक्ति को पकड़ लिया जो वीडियो बना रहा था, इससे पहले की मैं कुछ और बोल देती। अगर लोगों को लगता है की लोग फोटोशोप जैसे एप्लीकेशन से वीडियो एडिट करेंगे और इससे बवाल हो जाएगा तो वो अपना समय बर्बाद कर रहे हैं।“

यूट्यूब पर बॉलीवुड बैकस्टेज ने इस विवादित बयान का वीडियो जारी किया है,अगली स्लाइड में देखिये रवीना का वीडियो:

Latest Bollywood News