1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रवीना टंडन के साथ स्वतंत्रता दिवस पर विदेश में हुई बदसलूकी

रवीना टंडन के साथ स्वतंत्रता दिवस पर विदेश में हुई बदसलूकी

 Published : Aug 16, 2015 05:49 pm IST,  Updated : Aug 16, 2015 06:21 pm IST

नई दिल्लीः बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने हाल ही में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 'जय हिंद' नाम की एक शॉर्ट फिल्म में काम किया था जिसके लिए उनकी काफी तारीफ भी हुई थी लेकिन

रवीना टंडन के साथ...- India TV Hindi
रवीना टंडन के साथ स्वतंत्रता दिवस पर हुई बदसलूकी

नई दिल्लीः बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने हाल ही में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 'जय हिंद' नाम की एक शॉर्ट फिल्म में काम किया था जिसके लिए उनकी काफी तारीफ भी हुई थी लेकिन विदेश में एक सम्मेलन में पहुंची रवीना का जिस तरह से अपमान हुआ उसकी शायद उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी।

लॉस एंजलेस में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रवीना एक सम्मेलन में पहुंची थी जहां सब कुछ ठीक चल रहा था। रवीना स्टेज पर थी और वहां मौजूद दर्शकों से बातचीत कर रही थी तभी ईवेंट का ऑर्गेनाइजर नशे की हालत में अचानक स्टेज पर आ गया और अभिनेत्री को भला-भुरा कहने लगा।

रवीना ने इस बात की जानकारी ट्विटर पर देते हुए लिखा, "लॉस एंजलेंस में स्वतंत्रता दिवस का जश्न एक झटके में बर्बाद हो गया, अफसोस एक बुरा अंत हुआ जब आदमी शराब पीकर स्टेज पर आ गया।"

Raveena

रवीना ने आगे लिखा, "एक बदमाश जिसका नाम नीरज अग्निहोत्री था वो स्टेज पर आकर बहस और बुरी बातें करने लगा। अफसोस की वहां पर मौजूद सिक्योरिटी ने काफी देर तक कुछ नहीं किया।"

Raveena

रवीना ने उस आदमी के ऐसे व्यवहार की वजह बताते हुए लिखा, "वो ईवेंट का ऑर्गेनाइजर था और इस बात से गुस्सा था कि मैनें उसके बच्चों को अपनी कार में बैठाने से मना कर दिया था क्योंकि इसकी इजाजत सिक्योरिटी और प्रोटोकल नहीं देता।"

Raveena

"वो लगातार मुझपर चिल्लाता रहा और बुरी टिप्पणियां करता रहा लेकिन तभी मैनें भी तेज आवाज में उसे जवाब दिया। इसके बाद ही वहां पर कुछ लोग आए और नीरज को ले गए।"

Raveena

रवीना के साथ हुइ इस घटना के चश्मदीदों ने भी ट्वीटर पर अपनी प्रतिक्रिया दी। आगे जानिए क्या कहा उन्होंने-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन